आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2023 - 12:39 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक संवेदनशील एवं भावुक होते हैं। इन लोगों की कल्पना शक्ति काफी मजबूत होती है। ये लोग अच्छे रचनाकार होते हैं और अपनी कल्पनाओं को आकार देने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। ये लोग दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता जोड़ लेते हैं। इन लोगों के मन में कोई गलत भाव नहीं होता। ये लोग सरल और निष्कपट होते हैं। इनके मन मे कोई छलावा नहीं होता, ये लोग अपनी बात सामने वाले के सामने बिना किसी बनावट के रख देते हैं। जिसका लोग आज के समय में गलत फायदा उठाते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का शारीरिक गठन चाहे अच्छा न हो परंतु इनका मानसिक स्तर काफी विकसित होता है। मूलांक 2 वाले जातकों की एकाग्रता शक्ति अच्छी होती है। हालांकि मूलांक 2 वालों में आत्मविश्वास की थोड़ी कमी पाई जाती है। ये लोग दूसरों के मन की बात बहुत जल्दी भांप लेते हैं तथा दूसरे के हित का ख्याल रखते हैं। मूलांक 2 वालों की शिक्षा अच्छी रहती है। मजबूत कल्पना शक्ति के कारण इन्हें बहुत बेहतर प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। जबकि विचारों की अस्थिरता और आत्मविश्वास की कमी बहुत बार इनकी शिक्षा में बाधा भी बनती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है उनके लिए यह वर्ष उत्तम अवसर लेकर आएगा, परंतु इस साल किसी भी काम को बहुत अच्छे तरीके से करने के चक्कर में आप देरी का सामना करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर काम करना इस वर्ष आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मार्च के महीने में निजी जीवन और व्यावसायिक स्तर पर एक संतुलन बना पाने में सफल रहेंगे। अप्रैल के महीने में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। मई के महीने में अपनी मेहनत के उत्तम परिणाम प्राप्त करेंगे। जून के महीने में बेकार की लड़ाई- झगड़े से दूर रहें। जुलाई के महीने में किसी नए काम की शुरुआत में निवेश करेंगे। अगस्त के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। अपनी भावनाओं पर थोड़ा अंकुश लगाएं। सितंबर के महीने में सेहत का ख्याल रखें। घर के बुजुर्गों के साथ अनबन होने की भी संभावना बनती है। अक्टूबर के महीने में विदेशी कार्य से लाभ होगा, परंतु कोई अनैतिक काम के प्रलोभन में न फंसे। नवंबर के महीने में व्यापारिक स्तर पर कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। दिसंबर के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में नजदीकियां और मधुरता बढ़ेगी।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में विदेशी शैली सीखने का मन बना सकते हैं। फरवरी के महीने में वाणिज्य और व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। चने की दाल का दान मंदिर में करें। चांदी के पात्र में जल पिएं। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। केले का दान मंदिर में करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। गुड़ और शहद का सेवन करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें