आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Sunday, Feb 05, 2023 - 08:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में बोलने की अद्भुत कला होती है। ये लोग अपनी बातों से दूसरे लोगों के मन को मोह लेते हैं और उन्हें अपनी बात मानने के लिए राजी कर लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातक सबसे हंस कर बात करना पसंद करते हैं। इनकी इन आदतों के कारण लोग इनके दोस्त बहुत जल्दी बन जाते हैं। यह लोग मिलनसार स्वभाव के होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अपना बचपन कभी नहीं भूलते। मूलांक 5 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन लोगों को अक्सर मेधावी छात्रों में गिना जाता है। अक्सर शिक्षा प्राप्ति के बाद मूलांक 5 वालों को नौकरी की अपेक्षा स्वयं के व्यवसाय की तरफ ज्यादा रुचि देखी जाती है। मूलांक 5 वाले जातक यदि नौकरी करें तो लेखन के क्षेत्र में, सोशल मीडिया, मार्केटिंग, सेल्समैन इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा काम करते हुए देखा गया है। मूलांक 5 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन मुख्यतः सुखमय व्यतीत होता है। ये लोग एक अच्छे जीवनसाथी बनते हैं।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए परिवर्तनशील रहेगा। यह परिवर्तन किसी भी स्तर पर संभव है। इस साल सोशल मीडिया और नेटवर्किंग से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। फरवरी के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे, रिश्ते में घनिष्ठता बढ़ेगी। व्यापार संबंधी कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। मार्च के महीने में आपके स्वभाव में गंभीरता उत्पन्न हो सकती है। कुछ अनचाहे खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। अप्रैल के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें गुस्से में आकर किसी को अपशब्द न कहें। मई के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों से सहायता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। जुलाई के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। बच्चे मेधावी प्राप्त कर सकते हैं। अगस्त के महीने में कोई गलत काम करने से बचें। हालांकि सकारात्मक नजरिए से अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। सितंबर और अक्टूबर के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नवंबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में कुछ मानसिक चिंताएं बनी रहेंगी।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। निजी जीवन के नजरिए से यह समय अहम रहेगा।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। कन्या को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। गाय को हरा चारा खिलाएं। कोई खराब वाद्य यंत्र घर में न रखें। तुलसी के पौधे को जल दें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। खोटे सिक्के को जल में प्रवाह करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com