आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Tuesday, May 17, 2022 - 09:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 17 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक थोड़े चुपचाप रहने वाले और गंभीर स्वभाव के होते हैं। इन्हें दूसरों से ज्यादा बातें करना पसंद नहीं आता। बहुत बार मूलांक 8 वाले जातकों को अपने घनिष्ठ मित्रों या जीवनसाथी के साथ भी बातें साझा करने में असहजता महसूस होती है। मूलांक 8 वाले जातक हर कार्य को धीरे धीरे करना पसंद करते हैं परंतु इसका मतलब यह नहीं है कि ये लोग अपने कामों को बीच में छोड़ देते हैं। ये लोग पूरी मेहनत और लगन के साथ हर कार्य को करते हैं और अंत में सफलता प्राप्त करते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। इन्हें अपने जीवन लक्ष्य प्राप्ति में भी काफी समय लगता है। ये लोग परिस्थितियों के सामने घुटने नहीं टेकते और लगातार प्रयास करते रहते हैं। हालांकि अक्सर लोग इनकी सफलता को देखते हैं लेकिन उसके पीछे के संघर्ष को नहीं समझ पाते। मूलांक 8 वाले जातकों में आलस्य भी देखने को मिलता है, जिसके कारण इनके बहुत से कार्य देरी से पूरे होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा है। इस वर्ष आप कामकाज की अधिकता के कारण थोड़ा व्यस्त रहेंगे। दाम्पत्य जीवन के सुखों में कमी आ सकती है। मई के महीने में आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। जून के महीने में आय के नए साधन प्राप्त करने के लिए थोड़ी भागदौड़ लगी रहेगी। यात्राएं करनी होंगी। जुलाई के महीने में समय आपके लिए शुभ है। प्रॉपर्टी में निवेश करने का योग बनता है। अगस्त के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। आप अपने क्रोध और गुस्से के कारण परिस्थितियों को स्वयं अपने विरोध में खड़ा करने का कारण बन सकते हैं। सितंबर के महीने में घर में पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें। अक्टूबर के महीने का समय पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण थोड़ा व्यस्त रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। नवम्बर के महीने का समय पहले से बेहतर होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगा पाएंगे। आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम प्राप्त होंगे। कोई भी अनैतिक कार्य करने से बचें। दिसंबर के महीने में कोई शॉर्टकट अपना कर यदि काम करना चाहते हैं तो सावधान रहने की आवश्यकता होगी। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। लोग आपके भोलेपन का फायदा उठा सकते हैं। फरवरी के महीने में कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। खर्चा अधिक होने के कारण आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए एक काला सफेद कंबल मंदिर में दान करें। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। कुत्ते की सेवा करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। गुड़ का दान मंदिर में करें। सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News