Tarot Card Rashifal (20th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2026 - 06:57 AM (IST)
मेष- आज आपके केयरिंग बिहेवेयिर और पैरेंटिंग को लेकर घर-परिवार में सभी दिल खोलकर तारिफ करेंगे। बहुत सम्मान मिलेगा। जो आपके साथ-साथ साथी को भी खुशी देगा।
वृष- आज हेल्थ थोड़ी अपसेट रह सकती है। ऐसे में साथी आपकी बहुत केयर करेंगे। जो आपको बहुत खुशी देगी। रात तक सब नार्मल हो जाएगा। एक दूसरे का साथ एंजॉय करेंगे।
मिथुन- आज किसी महामारी का असर हो सकता है। घर के आस पास के वातावरण में कुछ ज्यादा ही नकरात्मक ऊर्जा महसूस होगी।
कर्क- शरीर दर्द से परेशान हो सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर बैठेंगे। व्यावसायिक स्थल पर कुछ नए कांट्रैक्ट मिल सकते हैं।
सिंह- रिश्ते में तल्खियां, ईगो और झगड़ों के बीच प्यार कहीं खोता सा जा रहा है तो आज साथी से खुलकर हर विषय पर चर्चा करने का सुनहरी मौका है। नए सिरे से प्रेम का आरंभ करें।
कन्या- अपने प्यार के साथ अच्छा टाइम पास होगा। आज हर मनोकामना पूरी होगी। कुछ बातों को छुपाकर रखें अन्यथा नज़र लगने का खतरा है।
तुला- यदि आप परिवार से सच्चे ह्रदय से प्रेम करते हैं तो उनकी अच्छाइयों और बुराईयों दोनों को अपनाना सीखें। तभी फैमिली लाइफ स्ट्रांग होगी।
वृश्चिक- खरीदारी का विचार आएगा। किसी शुभ कार्य में जाने का मौका मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले अच्छाई और बुराई का अच्छे से विचार करें।
धनु- पुरानी यादों का मेला आपको चिंता में डाल सकता है। कोई भी गलती न करें नहीं तो मेहनत खराब हो जाएगी। कोई बड़ा निवेश करेंगे।
मकर- आज अपनों के साथ खास पल बिताने को मिलेंगे। जो आपके लिए अनमोल होंगे। भविष्य से जुड़ी बहुत सारी योजनाएं बनाएंगे।
कुंभ- आज आपको कुछ ज्यादा ही शांति का प्रदर्शन करना होगा। जाने-अनजाने लोग आपसे उलझ सकते हैं। बिना किसी गलती के भी आपको सुनना पड़ सकता है। धैर्य से काम लें।
मीन- किसी भी रिलेशनशिप में रहना है तो उसे पूरे दिल से अपनाना पड़ता है। झूठ की बुनियाद पर किसी भी रिश्ते की नींव नहीं रखी जाती। इस बात को जितनी जल्दी समझेंगे, उतना अच्छा है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari