आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Saturday, May 01, 2021 - 10:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने कार्य में निपुण और कुशल होते हैं। ये लोग कर्म प्रधान होते हैं। ये अपनी सूझबूझ से बिना विलंब किए शीघ्र निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं। ये लोग अपने निर्णय पर अटल रहते हैं। ये अपने मान-सम्मान को जीवन की असली पूंजी मानते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों के पास अधिकार और सत्ता होती है। जिसका इन्हें कुशलता से उपयोग करना आता है। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं परंतु बहुत बार ये लोग स्वाभिमान और अभिमान के मध्य अंतर को भूल जाते हैं और अहंकारी हो जाते हैं। जिसके कारण आगे जाकर नकारात्मक परिणामों को भुगतना पड़ता है। कभी-कभी मूलांक 1 वाले जातक अपने अधिकारों का इस्तेमाल अपने स्वार्थ के लिए कर लेते हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने आदर्शों का आजीवन निर्वाह करते हैं और अपने आत्मसम्मान को कभी ठेस नहीं पहुंचने देते। ये लोग स्वतंत्र रूप से काम करना पसंद करते हैं। किसी के अधीन रहकर काम नहीं कर सकते। मूलांक 1 वाले जातक धन अर्जित करने में खूब मेहनत करते है परंतु खर्चा भी उतने ही खुले हाथों से करते हैं। जिसके कारण इनके पास संचित धन की कमी रहती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction  
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ फलप्रदायी रहेगा। मेहनत के उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। बच्चों की एकाग्रता शक्ति में वृद्धि होगी। मई के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। मन थोड़ा अशांत रहेगा। पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। जून के महीने में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। परेशानियों के चलते अनैतिक रास्ते को न अपनाएं। जुलाई के महीने का समय पहले से बेहतर रहेगा। बल एवं बुद्धि के मध्य सामंजस्य स्थापित करके चलते हैं तो सारी समस्याओं का हल प्राप्त कर पाएंगे। अगस्त के महीने में किसी नए कार्य को शुरू करने के उत्तम अवसर प्रदान होंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। सितंबर के महीने में नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अक्टूबर के महीने में व्यवसाय में विस्तार के योग बनते हैं। नए प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है। नवंबर के महीने का समय सतर्कता के साथ बिताने का है। प्रलोभन वश और अभिमान में आकर कोई ऐसा कार्य करने से बचें जो बाद में मान-हानि का कारण बने। दिसंबर के महीने का समय लेखन अथवा संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में आपका मन गुप्त विद्याओं की ओर आकर्षित हो सकता है। फरवरी के महीने में सेहत का ख्याल रखें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। मार्च व अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। अप्रैल के महीने में कार्यभार की अधिकता के कारण निजी जीवन को थोड़ा कम समय दे पाएंगे।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction  
उपाय-  इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले और नीले रंग का परहेज करें।

जौं को जल प्रवाह करें।

सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान दें।

माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

किसी भी काम पर जाने से पहले मीठा खाकर और पानी पीकर जाएं।

पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari Todays Birthday Prediction  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News