आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Wednesday, Apr 28, 2021 - 08:53 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग आत्मनिर्भर एवं स्वाबलंबी होते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों में दूसरे लोगों के अंदर भी आत्म बल एवं विश्वास को जगाने की भरपूर ताकत होती है। इन लोगों में स्वयं भी आत्मविश्वास भरपूर होता है। बहुत बार देखा गया है कि मूलांक 1 वाले जातक दूसरे लोगों के जीवन में एक अच्छे मार्गदर्शक का कार्य करते हैं और उन्हें राह दिखाते हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में नाम, मान-सम्मान कमाते हैं। सरकारी क्षेत्र में अथवा राजनीति में अच्छा कार्य करते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में सत्ता और ताकत अवश्य प्राप्त होती है। इन लोगों को अपनी ताकत और अपने औहदे का गलत इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। मूलांक 1 वाले जातकों का परिवार में पिता के साथ गहरा संबंध होता है। मूलांक 1 वाले जातकों के अंदर अच्छी निर्णायक शक्ति होती है। ये लोग परिस्थितियों के अच्छे बुरे हर पहलू को सोच-समझकर ही कोई निर्णय लेते हैं। मूलांक 1 वाले जातक कोई नया कार्य शुरू करने में नहीं घबराते। इन लोगों को चाहिए कि स्वाभिमान और अभिमान के मध्य के अंतर को समझें। अभिमान के नकारात्मक परिणामों को झेलने से बचें।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष अभिमान की भावना को त्याग दें अन्यथा बने-बनाएं काम बिगाड़ लेंगे। पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद बने रहेंगे। कोई त्वचा विकार उत्पन्न होता है तो समय पर चिकित्सक से सलाह लें। अप्रैल के महीने के शेष समय में खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। मई के महीने में किसी महिला मित्र अथवा सहकर्मी के साथ व्यवहार में बोलचाल को साफ रखें। जून के महीने में यात्रा के योग बनते हैं। कोरोना महामारी की परिस्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जुलाई के महीने में आलस्य के कारण काम स्थगित हो सकते हैं। जिसका भुगतान आपको भविष्य में करना पड़ सकता है। अतः समय नियोजन करके चलें। अगस्त के महीने में मांगलिक कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के क्रोध को छोड़कर दृढ़ संकल्प के साथ अपने कामों को पूरा करें। सितंबर के महीने में पिता की सेहत का ख्याल रखें। पैसा उधार लेने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अक्टूबर के महीने में अंतर्मन की शक्ति के ऊपर कार्यों की सफलता निर्भर करेगी। नवंबर के महीने में सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। दिसंबर के महीने में विचारों में अस्थिरता बनी रहेगी। कार्य को जल्दी करने के लिए कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। वर्ष 2022 के जनवरी के महीने में नकदी धन की स्थिति कमजोर हो सकती है। फरवरी के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। भाई की सलाह से काम बनेंगे।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले और नीले रंग का परहेज करें।
बंदरों को गुड़ खिलाएं।
पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
संतान को अपशब्द न कहें।
कानों में सोना धारण करें।
पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in