26 जनवरी पर जन्मे लोग जानिए, कितने होते हैं भाग्यशाली

punjabkesari.in Tuesday, Jan 26, 2021 - 10:13 AM (IST)

आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं। 26 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जिन के स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक बहुत चुपचाप रहते हैं। इन्हें भीड़-भाड़ पसंद नहीं आती। इन्हें मुख्यतः अकेलापन अच्छा लगता है। ये लोग जल्दी से अपने मन की बात किसी से साझा नहीं करते। मूलांक 8 वाले अंतर्मुखी होते हैं। इन्हें दिखावा, शोर-शराबा या पब्लिसिटी बिल्कुल पसंद नहीं होती। इन लोगों को अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है। बचपन से ही इन्हें अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। जिसको करने से ये लोग कभी नहीं घबराते। देर से ही सही लेकिन अपने लक्ष्यों की प्राप्ति अवश्य करते हैं। मूलांक 8 वाले अपने जीवन में लिए गए फैसले पर अटल रहते हैं। इन लोगों में दृढ़संकल्प शक्ति देखने को मिलती है। इन सब गुणों के बावजूद मूलांक 8 वाले लोगों को मुख्यतः अपने परिवार में पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेदों का सामना करना पड़ता है। हालांकि वैवाहिक जीवन की दृष्टि से देखा जाए तो मूलांक 8 वाले जातक अपने जीवन साथी के साथ एक सुखमय जीवन यापन करते हैं।
PunjabKesari
आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आपको बहुत से परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। यह परिवर्तन निजी अथवा कार्यक्षेत्र किसी भी स्तर पर हो सकते हैं। इस वर्ष आप अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की कोशिश करेंगे। माता की सेहत का ख्याल रखें। जनवरी के महीने में आपका ध्यान स्वयं के रख-रखाव की और ज्यादा रहेगा।
PunjabKesari
फरवरी के महीने में ऑफिस में बॉस के साथ चले आ रहे मतभेद में एक सामंजस्य स्थापित हो सकता है। व्यापार में यात्राएं लाभप्रद साबित होंगी। पिता के साथ चली आ रही नाराजगी सहमति में बदल सकती है। मार्च के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। परंतु आपके स्वभाव में आलस की वृद्धि हो सकती है। अप्रैल के महीने में किसी दोस्त के साथ झगड़ा हो सकता है। कही सुनी बातों पर विश्वास करने से बेहतर है अपनी समझ का इस्तेमाल करें। मई के महीने में आप किसी नए कार्य को शुरू करने की योजना बनाएंगे। हालांकि परिस्थितियां आपके अनुरूप मोड़ नहीं लेंगी। योजना स्थगित करनी पड़ सकती है। जीवन साथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। जून के महीने में मां अथवा पत्नी के मध्य अनबन के कारण आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। जुलाई के महीने में आपको आपकी मेहनत के उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। पिछले समय में नकारात्मक परिस्थितियों के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थियों के लिए जुलाई का समय शुभ है। अगस्त के महीने में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। इस समय आपके मन मस्तिष्क में बहुत से विचार जन्म लेंगे, जो कि चिरस्थायी नहीं हैं। सितंबर व अक्टूबर के महीने में वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। घर खर्च में वृद्धि हो सकती है। नवंबर के महीने में घर में कोई मांगलिक कार्य में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। दिसंबर के महीने में प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं।
PunjabKesari
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

किसी भी प्रकार की ली गई सेवा का शुल्क समय पर अदा करें।

घर अथवा कार्यालय में कर्मचारियों के साथ व्यवहार को विनम्र रखें तथा अपशब्द का प्रयोग न करें।

पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

दही का दान मंदिर में करें।

कानों में सोना धारण करें।

परनिंदा से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News