Kundli Tv- मंगलवार को किन राशियों को मिलेगा बजरंगबली का वरदान

punjabkesari.in Tuesday, Aug 28, 2018 - 09:06 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मेष राशि वालों आज आप घर से दूर व्यवसाय की फिराक में रहेंगे। पैतृक संपत्ति का बंटवारा हो सकता है। भाईयों में मतभेद हो सकता है। आज गरीब बच्चों को दान देने में धन खर्च होगा। आज आपके मन में कपट का भाव आता रहेगा। नौकरी में उन्नति जारी रहेगी। आज तरक्की के और भी रास्ते खुलेंगे। 
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 8

वृष राशि वालों आज धन कमाने के और भी अवसर मिलेंगे, जिससे आपके घऱ में खुशियां बनी रहेंगी। आज विदेश से आपके लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। आज किस्मत आपका साथ देगी। आज मेहनत करने पर उसका अच्छा फल मिलेगा। आज आपको काम के लिए पुरस्कार भी मिलेगा। 
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 7

मिथुन राशि वालों आज आप सफलता की नई सीढ़ी पर पैर रखेंगे। शेयर बाजार के व्यापारी कोई खतरा मोल न लें। आज आप अपने घर और आफिस की सजावट भी बदल सकते हैं। व्यापार करने वालों की स्थिति में सुधार होगा। जो लोग वकील हैं वो आज अपने केस के प्रति काफी उत्साहित रहेंगे।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर-

कर्क राशि वालों आज धन के लेन देन के मामलों में सावधानी बरते, कोई धोखा धड़ी कर सकता है। आज आपकी बहन आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है लेकिन आप उसे गिफ्ट देकर मना लेंगे। प्रेम प्रसंग में एक दूसरे की आशंकाओं को दूर करने की कोशिश करें। शेयर मार्केट आदि कार्यों में अपनी जमा की गई पूंजी न लगाएं।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर-

सिंह राशि वालों आज आप शक्तिशाली रहेंगे। आपके अन्दर मरते हुये व्यक्ति में जान डालने की ताकत है। इस राशि की महिलाएं आज अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने जाएंगी और खूब आनन्द करेंगी। ऑफिस में जो स्थिति आप हासिल करना चाहते थे वो आज आपको मिल जाएगा। 
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 9   

कन्या राशि वालों आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। परिवार में जो समस्या चल रही थी उसे आप आपसी सलाह से निपटा लेंगे। माता-पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, सभ्य रहें। आज अपने अहंकार पर थोड़ा नियंत्रण रखें। आज इधर-उधर के तर्क-वितर्क से बचें।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 5

तुला राशि वालों आज आप किसी ख़ास यात्रा पर जाने वाले हैं जिसका आपको कई दिनों से इन्तजार था। आज महिलाओं को गिफ्ट में कपड़े मिलेंगे। जो लोग सौंदर्य और स्वास्थ्य के बिज़नेस में हैं वो आज कोई संगोष्ठी प्लान करेंगे जो भव्य सफलता होगी।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 6   

वृश्चिक राशि वालों आज पूरे दिन आपका व्यक्तित्व बेहद प्रभावशाली रहेगी लेकिन कुछ लोग आपकी इस व्यक्तित्व को खराब करने की कोशिश करेंगे इसलिए थोड़ा सावधान रहें। ऑफिस में भी बड़े अधिकारियों से तर्क-वितर्क करने से बचें। आपकी छवि खराब हो सकती है अगर रोड ट्रिप पर जाने का सोच रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहें। 
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 3

धनु राशि वालों आज आपके लिए रोमांटिक दिन है जिस पर नजर डाल देंगे वो आपका हो जाएगा। आज आप अपने परिवार का नाम ऊंचा करने वाला कोई काम करेंगे। आज आपका आंतरिक ज्ञान बहुत तेज़ रहेगा। आज बॉस के सामने अपनी सफाई पेश मत कीजिए कल का इन्तजार करिए, बात उल्टी पड़ सकती है। 
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 3

मकर राशि वालों आज रिस्क वाला कोई काम हाथ में न लें परेशानी खड़ी हो सकती है। राजनेताओं से थोड़ा संभल कर रहें। बच्चों पर आज धन खर्च हो सकता है। माता-पिता के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। रिश्तेदार आपके घर में दस्तक दे सकते हैं जिससे आपको ऑफिस से छुट्टी लेनी पड़ सकती है। 
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 4

कुम्भ राशि वालों आज आप पूरे दिन खुश मिजाज रहेंगे। आपके परिवार में सुख और शांति का निवास रहेगा। आपके आस-पास के लोग आपके तजुर्वे का पूरा लाभ उठाएंगे और आपसे राय लेंगे। आज भगवान आपके साथ है। आज आपको अपने बॉस के साथ ज्यादा मेल जोल बढ़ाना ठीक नहीं है।
शुभ रंग- मेंजटा  शुभ नंबर- 2  

मीन राशि वालों आज आपके चारों तरफ बहुत ही सुखद और मधुर माहौल बना रहेगा,  इसके बावजूद आपका बर्ताव दूसरों के साथ राजनीतिज्ञ जैसा होगा। मित्रों की तरफ से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। आर्थिक सुरक्षा के लिए अनुशासित ढंग से खर्च करें। बच्चों के मामले में उदासी रहेगी।  
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 1
सोमवार का ये काम दूर कर सकता है पैसों की किल्लत (देखें Video)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News