Kundli Tv- सावन के आखिरी शनिवार कौन सी राशि होगी मालामाल

punjabkesari.in Saturday, Aug 25, 2018 - 08:45 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
मेष राशि वालों आज जो बोलेंगे वो सच साबित होगा। जीवनसाथी से कोई ज्वेलरी गिफ्ट मिलने वाली है। आज का समय आपके लिए अच्छा है। वर्क प्लेस पर बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। महिलाओं का सितारा भी आज चमक रहा है अगर आप घर से दूर रहते हैं तो अपने पिता से बात जरूर करें और उनका आशीर्वाद लेकर ही कोई काम शुरु करें।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 2

वृष राशि वालों सफलता आपका इंतज़ार कर रही है। संतान आपका नाम रौशन करेगी। आप अपनी बुद्धिमान का लोहा आज मनवाएंगे। वर्कप्लेस पर सम्मान प्राप्त होगा। आज आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी से गिफ्ट मिलने का योग है। माता की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 4

मिथुन राशि वालों आज आप नए प्रोजेक्ट शुरू करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं दूर घूमने का प्लान बना सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। इस राशि की महिलाओं के जीवन में मधुर बदलाव आने वाला है। आज आप डेटिंग पर जा सकते हैं। फैमिली के साथ समय अच्छा बीतेगा।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 7

कर्क राशि वालों भगवान में आपकी आस्था बढ़ेगी। घर में मांगलिक काम करा सकते हैं। आज आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे आपको सफलता मिलेगी। आपका बिज़नेस बढ़ेगा। आज आपके नए दोस्त बनेंगे। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। आज आप किसी सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 1

सिंह राशि वालों आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। खर्च कम होगा। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है.वो आज इस कोशिश में लगे रहेंगे कि आपका नुकसान हो। बिज़नेस में बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। आपका पॉलिटिकल कॉन्टैक्ट बढ़ेगा। इस राशि की महिलाएं आज शॉपिंग करने जाएंगी। आज आप बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदेंगे। पिता की सेहत पर ध्यान दें।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 1

कन्या राशि वालों बच्चों की सफलता से आज आपका मन आनंदित रहेगा। सकारात्मक रवैया से सारे काम बनेंगे। धन लाभ का भी योग बन रहा है। शाम को अपने दोस्त के घर घूमने जाएंगे। बच्चे परेशान कर सकते हैं। इस राशि की लड़कियों का मनोबल बढा रहेगा। पिता से गिफ्ट मिलने का योग है।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 9

तुला राशि वालों आज आप समझदारी से काम लें, किसी भी काम में जल्दबाजी में फैसला न लें। इस राशि की महिलाएं आज घर के साफ सफाई पर विशेष ध्यान देंगी। आपको अपने दोस्तों से पूरी मदद मिलेगी। अगर आप नया घर लेना चाहते हैं तो इस संबंध में आज फैसला ले सकते हैं। भगवान गणेश का स्मरण कर अपने काम में आगे बढ़ें। आपको सफलता जरूर मिलेगी।
शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 6

वृश्चिक राशि वालों आज आप काफी आध्यात्मिक ऱहेंगे। आपका आचार-विचार सात्विक रहेगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। इस राशि की महिलाओं की कोई विश पूरी होगी। नया घर खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आज का सौदा आपके एहसान में रहेगा। आज माता के मंदिर में सिंदूर अर्पित करें।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 4

धनु राशि वालों आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल जरूर मिलेगा। आपका सकारात्मक रवैया आपको सफलता दिलाएगा। इस राशि की महिलाओं को धन लाभ होने का प्रबल योग है। शाम को आप पूरे परिवार के साथ कहीं घूमने जाएंगे। बच्चो का भरपूर प्यार मिलेगा।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 8

मकर राशि वालों आज आपका स्वभाव बहुत ही शांत और मधुर रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का योग है। दोस्तों से शुभ समाचार मिल सकता है। लव मेट्स से सम्बन्ध मधुर बने रहेंगे। कपड़े के कारोबारियों के लिए शुभ समय है। आज आप गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर- 2

कुंभ राशि वालों आज आपका झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा। आपके विचारों में इसकी साफ झलक दिखेगी। जो लोग अविवाहित हैं। उनको शादी के अच्छे प्रस्ताव आज मिलेंगे और जो लोग मैरिड हैं उनके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। गाड़ी सावधानी से चलाएं। सेहत पर ध्यान दें। ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 2

मीन राशि वालों आज आप सामाजिक काम में भाग लेंगे। बच्चे मौजमस्ती में अपना समय बिताएंगे। इस राशि की महिलाओं को बातचीत के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है, छोटी बात पर किसी से नाराज हो सकती है। दोस्तों से मधुरता से पेश आएं और आज शाम माता के मंदिर जरूर जाएं।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 1
raksha bandhan (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News