रथ सप्तमी पर तिरुमाला में 7 वाहनों पर निकलेंगे भगवान वेंकटेश्वर, 3 दिन के लिए रोके गए स्पेशल टोकन और VIP दर्शन

punjabkesari.in Friday, Jan 23, 2026 - 03:25 PM (IST)

Tirumala Rath Saptami 2026 Special Darshan Rules : तिरुमाला में 25 जनवरी को 'मिनी ब्रह्मोत्सव' के नाम से मशहूर रथ सप्तमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन भगवान मलयप्पा स्वामी सुबह से रात तक सात अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे। भारी भीड़ के प्रबंधन के लिए TTD प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधा के कड़े इंतजाम किए हैं। 

दर्शन व्यवस्था में किए गए मुख्य बदलाव

VIP और स्पेशल दर्शन रद्द
श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने 24, 25 और 26 जनवरी तक वीआईपी (ब्रेक दर्शन) और सभी प्रकार के विशेष दर्शन कोटा को रद्द कर दिया है।

आम भक्तों को प्राथमिकता
इन तीन दिनों में केवल 'सर्वदर्शन' (आम दर्शन) को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि दूर-दराज से आए सामान्य श्रद्धालु बिना किसी बाधा के भगवान के दर्शन कर सकें।

सिफारिशी पत्र अमान्य
इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के सिफारिशी पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

समय (मुहूर्त) वाहन सेवा (सवारी) महत्व
सुबह 05:30 से 08:00 बजे सूर्य प्रभा वाहनम् भगवान सूर्य की पहली किरणों के साथ रथ उत्सव का भव्य आगाज़।
सुबह 09:00 से 10:00 बजे चिन्ना शेष वाहनम् शेषनाग के छोटे स्वरूप पर भगवान का दिव्य दर्शन।
सुबह 11:00 से दोपहर 12:00 बजे गरुड़ वाहनम् भगवान विष्णु के सबसे प्रिय वाहन गरुड़ देव की सवारी।
दोपहर 01:00 से 02:00 बजे हनुमंत वाहनम् राम भक्त हनुमान की पीठ पर सवार होकर निकलेंगे प्रभु।
दोपहर 02:00 से 03:00 बजे चक्र स्नानम् पुष्करिणी (पवित्र सरोवर) में सुदर्शन चक्र को शाही स्नान कराया जाएगा।
शाम 04:00 से 05:00 बजे कल्पवृक्ष वाहनम् मनोकामना पूरी करने वाले कल्पवृक्ष के नीचे भगवान का दर्शन।
शाम 06:00 से 07:00 बजे सर्व भूपाल वाहनम् संपूर्ण जगत के स्वामी के रूप में भगवान की शाही सवारी।
रात 08:00 से 09:00 बजे चंद्र प्रभा वाहनम् चंद्रमा की शीतलता के बीच दिन के अंतिम उत्सव का समापन।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News