इन 3 राशि वाली लड़कियों में होती है ये खूबियां
punjabkesari.in Saturday, Feb 23, 2019 - 10:47 AM (IST)
ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
इतना तो सब जानते ही होंगे ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की कुंडली देखकर उसके जीवन के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बताने जा रहे हैं। ज्योतिषियों की मानें तो किसी भी इंसान की कुंडली उसके स्वभाव से लेकर उसके स्वास्थ्य तक सब कुछ बता सकता है। तो आईए आज जानते हैं कुछ ऐसी 3 राशि की महिलाओं के बारे में जिनके बारे में ज्योतिष का कहना है कि इनमें नेतृत्व करने की खूबी होती है। आम भाषा में कहें तो इनमें लीट करने की क्षमता होती है।
मेष-
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस राशि के महिलाओं और लड़कियों में नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। इन्हें दूसरों का भरोसा अच्छे से जीतना आता है। इसके साथ ही ये दूसरों को अच्छे से पहचानने में सकती हैं। इन्हें दिया गया हर काम ये पूरी ईमानदारी से करती हैं। ये भी कहा जाता है कि इन महिलाओं में आत्नविश्वास की भी कोई कमी नहीं होती। ये दिल की बहुत साफ़ होती हैं, लेकिन जो भी इन्हें देता है ये उसे कभी माफ नहीं करती। इनमें गुस्सा अधिकतर होता है, लेकिन इनका गुस्सा जल्दी शांत भी हो जाता है। राय देने में ये काफी अच्छी साबित होती हैं। ये हर स्थिति में नेतृत्व करने की ताकत रखती हैं।
वृश्चिक-
इस राशि की महिलाएं एक ही मुलाकात में सामने वाले व्यक्ति को समझ लेती हैं। कहा जाता है कि जो भी लोग इनके दोस्त होते हैं, उन्हें खास माना जाता है। सामने वाली की नियत और उसकी अच्छी बुरी भावना का समझने में ये निपुण होती हैं। लेकिन ऐसा माना जाता है कि इन महिलाओं का स्वभाव थोड़ा ईर्ष्यालु पाया जाता है। अपना बदला लेने में ये सबसे आगे होती हैं। ये किसी सी भी गलती को माफ़ नहीं करती। कई बार इनका चिड़चिड़े स्वभाव के कारण नके आस-पास के लोग इनसे परेशान हो जाते हैं।
मकर-
मकर राशि के लड़कियां शांत और थोड़ी गंभीर स्वभाव की होती हैं। कहा जाता है कि इस राशि की लड़कियों को हंसना बहुत पसंद होता है। इनकी मौजूदगी हर किसी को सुकून प्रदान करती है। इन्हें नए दोस्त बनाना बेहद पसंद है। कभी-कभी ये छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाती हैं, लेकिन इनका दिल मोम की तरह होता है, जो बहुत जल्दी पिघल जाता है। इस राशि की महिलाएं अपने काम कतो लेकर बहुत गंभीर होती हैं। इनमें हर हालात में लीड कर पाने की खूबी होती है। चाहे काम हो या कुछ और इनका नेतृत्व हमेशा अच्छा साबित होता है।
Bed पर बैठकर भोजन क्यों नहीं करना चाहिए, जानें इसके पीछे का सच ! (VIDEO)