बेहद प्रिय है भगवान शिव को ये चीजें, इनके अर्पण से पूरी होगी हर मुराद

punjabkesari.in Sunday, Sep 03, 2017 - 11:04 AM (IST)

भगवान शिव एक लोटे जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं। सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करने से व्यक्ति को जीवन के सारे कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। व्यक्ति को कोई भी कष्ट हो भोलेनाथ की शरण में जाने से सबसे छुटकारा मिल जाता है। भगवान शिव पर जल, दूध, भांग, शहद, चंदन आदि चीजें अर्पित की जाती है। भोलेनाथ की पूजा में शिवलिंग अभिषेक अौर उन पर अर्पित करने वाली इन चीजों का अलग-अलग महत्व है। जानिए, किस चीज के अर्पण से कौन सी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

सुबह स्नानादि कार्यों से निवृत्त होकर शिवालय में जाकर मंत्रों के उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल अर्पित करें। इससे मनुष्य का स्वभाव शांत अौर स्नेहमय होता है। 

शिवलिंग पर केसर अर्पित करें। ऐसा करने से व्यक्ति को सौम्यता मिलती है।

भोलेनाथ का शक्कर से अभिषेक करें। इससे सुख अौर समृद्धि में वृद्धि होती है। इसके साथ ही मनुष्य के जीवन से दरिद्रता भी चली जाती है। 

शिवलिंग पर इत्र लगाने से व्यक्ति के विचार पवित्र अौर शुद्ध होते हैं। इसके साथ ही जीवन में गलत कामों के रास्ते पर जाने से बचते हैं। 

शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से स्वास्थ्य सदैव अच्छा रहता है अौर बीमारियां दूर होती हैं। 

भगवान शिव को दही अर्पित करने स्वभाव गंभीर होता है अौर जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है। 

भोलेनाथ पर घी अर्पित करने से व्यक्ति की शक्ति में वृद्धि होती है। 

भगवान शिव को चंदन प्रिय है। भोलेनाथ को चंदन अर्पित करने से व्यक्तित्व आकर्षक होता है। इसके साथ ही व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान अौर यश मिलता है।

शिवलिंग को शहद चढ़ाने से व्यक्ति की वाणी में मिठास आती है। 

भगवान शिव को भांग अर्पित करें। ऐसा करने से व्यक्ति की कमियां अौर बुराइयों का नाश होता होता है। 

भारतीय शास्‍त्रों में बिल्‍वपत्र को भगवान शंकर की तीसरी आंख बताई गई है। उन्‍हें यह बहुत प्रिय है, अगर पूजा करने में बिल्‍वपत्र का प्रयोग किया जाए तो भक्‍तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News