सास-बहू में नहीं बनती तो अपनाएं ये उपाय, कम होंगे झगड़े व बना रहेगा प्यार

punjabkesari.in Sunday, Mar 05, 2017 - 12:26 PM (IST)

सास-बहू का रिश्ता ऐसा है, जहां खींचातानी होती रहती है। कहा जाता है कि इनके मध्य अक्सर नोकझोंक होती रहती है। सास-बहू में न बने तो घर में भी अंशाति का माहौल रहता है। यहां कुछ सरल उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से सास-बहू के झगड़े कम होंगे अौर दोनों में सदैव प्रेम बना रहेगा। 

 

सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर घर में झाडू लगाएं। घर को साफ रखें। इससे सास-बहू के रिश्ते अच्छे रहते हैं। 

 

बहू सुबह शीघ्र उठकर गुड़ मिला जल सूर्य भगवान को अर्पित करें। ऐसा करने से सास बहू के मध्य प्रेम बना रहता है। 

 

मंगलवार को सूजी का हलवा बनाकर मंदिर के बाहर बैठे गरीबों में बांट दें। इससे सास बहू में अच्छे संबंध बने रहते हैं। 

 

सास-बहू में अधिक लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं तो दोनों गले में चांदी की माला धारण करें। इसके अतिरिक्त एक-दूसरे को सफेद वस्तु न दें।

 

बहू साफ मन से 12 लाल अौर 12 हरी कांच की चूड़ियां अपनी सास को भेंट करें तो दोनों के मध्य मतभेद कम होंगे। 

 

घर की बहू कोे प्रतिदिन पूजा करने के बाद माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाना चाहिए। 

 

सास-बहू के बीच सदैव झगड़े रहते हों तो बहू मां दुर्गा या मां गौरी को सुनहरे लाल रंग की साड़ी अर्पित करें। उसके बाद उस साड़ी को अपनी सास को भेंट करें। ऐसा करके सास भी बहू को साड़ी भेंट कर सकती है। इससे सास-बहू के बीच झगड़ों में कमी आएगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News