घर में होने लगे ये घटनाएं तो समझ जाएं आने वाली है मुसीबत

punjabkesari.in Sunday, Dec 30, 2018 - 06:03 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
रोज़ाना हर व्यक्ति कोई न कोई ऐसा काम करता जिसे करते समय उसके हाथों में कई चीज़ों गिर जाती है। ये बात देखने और कहने में बहुत सामान्य सी लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं शास्त्रों में कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बताया गया है कि जिनका गिरना कोई न कोई संकेत देता है। जी हां, आपको शायद जानकर हैरानी होगी लेकिन शास्त्रों में ऐसी चीज़ों के बारे में बताया गया है कि जिनका गिरना धन संकट के संकेत देता है। इन सबके बारे में शास्त्रों के साथ-साथ वास्तुशास्त्र और ज्योतिष दोनों में भी बताया गया है। इतना ही नहीं ये भी कहा जाता है कि ये आने वाले समय में परेशानियों और नुकसान का भी संकेत देता है। तो आइए जानते हैं उन चीज़ों के बारे में जिनका गिरना बहुत अशुभ माना जाता है।

PunjabKesari

ज्योतिष का कहना है कि दूध का उफ़ना या गिरना बहुत अशुभ होता है। तो वहीं वास्तु में भी किसी भी व्यक्ति के हाथों से दूध का गिरना बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता है। अगर ऐसा हो तो परिवार के बीच सदस्यों में मानसिक परेशानियां और क्लेश बढ़ने लगते हैं।

 

काली मिर्च का हाथ से गिरना किसी के साथ संबंध खराब होने का संकेत देता है। अगर ऐसा तो समझ जाएं कि आपका किसी अपने के साथ झगड़ा होने वाला है।

PunjabKesari

ज्योतिष के अनुसार अगर हाथ से चावल, गेहूं आदि चीज़ों के दाने गिर जाएं तो इसे मां अन्नपूर्णा का अपमान माना जाता है। इसका मतलब ये होता है कि आने वाले समय में धन-धान्य में कमी हो सकती है।

 

इन सबके अलावा अगर आपके हाथों से नमक गिरता है तो ये आर्थिक नुकसान का संकेत देता है। तो अगर ऐसा हो तो समझ जाएं आने वाले समय में आपको धन संबंधी कोई बड़ा नुकसान होने वाला है।
PunjabKesari

अबकी बार क्या congress की सरकार ? (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News