शुक्रनीतिः ये आदतें कर सकती हैं आपके परिवार का विनाश

punjabkesari.in Wednesday, Jul 24, 2019 - 12:42 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं, जिन्हें किसी न किसी चीज़ की आदत होती है और वह आदत धीरे-धीरे उनकी लत बन जाती हैं। उनमें से कुछ आदतें अच्छी होती हैं तो वहीं कुछ बुरी होती हैं। अगर इंसान को बुरी आदतों की लत लग जाए तो उसके साथ-साथ उसके परिवार वालों की भी बदनामी होती है। शुक्रनीति में बताया है कि व्यक्ति की कुछ आदतें भी आपके परिवार का नाश कर सकती हैं। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में। 

श्लोक-
अनृतात् पारदार्याच्च तथाभक्ष्यस्य भक्षणात्।
अगोत्रधर्माचरणात् क्षिप्रं नश्यति वै कुलम्।।
PunjabKesari, kundli tv
झूठ बोलना
कहते हैं कि झूठ बोलने की आदत बहुत से लोगों में देखने को मिलती है, लेकिन व्यक्ति की यही आदत उसे एक दिन ले डूबती है। कई लोग इसे बहुत ही सामान्य समझते हैं। किंतु यहीं आदत बर्बादी का कारण भी बन सकती है। झूठ बोलने से न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  

परंपराओं के विरुद्ध जाना
कुछ लोग अपने से बड़े किसी भी व्यक्ति को मान-सम्मान नहीं करते हैं। यानि कि वह अपने परिवार द्वारा दिए गए संस्कार व उनकी परंपराओं का पालन नहीं करते हैं। ऐसे लोग अपना तो विनाश करते ही हैं, साथ ही वह अपने परिवार की इज्जत को मिट्टी में मिला देते हैं। इसलिए हर किसी को अपने परिवार की परंपराओं को पूरा सम्मान देकर, उनका पालन करना चाहिए।
PunjabKesari, kundli tv
पराई स्त्री से संबंध 
आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो पराई स्त्री पर बुरी नजर रखते हैं। शास्त्रों में ऐसा करना महापाप माना गया है। जो इंसान ऐसा करता है या सोचता है वह नरक का भागीदार होता है। इस बदनामी से उसके परिवार वालों को भी गुजरना पड़ता है।  
PunjabKesari, kundli tv
मांसाहारी होना
जो लोग अपना पेट या मुंह का स्वाद लेने के लिए निर्जीव जानवरों की हत्या करके उन्हें खाते हैं, वह राक्षस प्रवृति के माने जाते हैं। ऐसा करने वाले मनुष्य पर भगवान अप्रसन्न रहते हैं और उसी उसकी पूजा-अर्चना का भी फल नहीं मिलता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News