ये हैं दुनिया के अजीबो-गरीब मंदिर, जहां किसी देवी-देवता को नहीं पूजा जाता

punjabkesari.in Wednesday, Jan 30, 2019 - 12:33 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
ये तो सब जानते हैं कि हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के कई मंदिर हैं। मान्यता है कि इन मंदिरों में हिंदू धर्म के सभी प्रमुख देवताओं को पूजा जाता है। आम भाषा में कहें तो मंदिर से ही देवी-देवताओं का स्मरण आता है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे मंदिरों के बारे में सुना है कि मंदिरों में देवताओं की पूजा न होती हो। नहीं न, क्योंकि ऐसा होना हर किसी के लिए एक हैरान कर देने वाला विष्य होगा। परंतु आपको बता दें कि भारत के कई कोनों में ऐसे मंदिर और धार्मिक स्थल मौज़ूद है जहां हिंदू धर्म से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण पात्रों को पूजा जाता है। मगर इनको हिंदू धर्म में इन्हें देवता की उपाधि नहीं दी गई। आइए जानते हैं इन मंदिरों के बारे में-
PunjabKesari, Kundli Tv, Worlds peculiar temples, Dharmik Sthal, Religious Place In India, Hindu Tirth Sthal

शकुनि मंदिर
केरल के कोल्लम जिले में स्थित एक मंदिर है जहां महाभारत काल के शकुनि को पूजा जाता है। यहां के लोग पूरी श्रद्धा और आस्था से इनकी पूजा करते हैं। बता दें कि इसी मंदिर के पास दुर्योधन मंदिर स्थित है। अब आप सब दुर्योधन से तो वाकिफ होंगे ही, यह कौरवों के सबसे बड़े भाई थे।
PunjabKesari, Shakuni Temple, शकुनि मंदिरहिडिंबा मंदिर
हिमाचल प्रदेश के मनाली जिले में हिडिंबा मंदिर स्थित है। बता दें कि यहां पर आजके तारीख पर खून का प्रसाद चढ़ता है। इसके अलावा उत्तरकाशी में महाभारत के मुख्य पात्र कर्ण का मंदिर स्थित है।
PunjabKesari, Hidimba Temple, हिडिंबा मंदिर द्रौपदी मंदिर
भारत में हिंदू धर्म की देवियों के कई मंदिर स्थापित हैं, जैसे देवी लक्ष्मी, देवी सरस्वती, देवी पार्वती आदि। लेकिन क्या आपको पता है कि महाभारत की सबसे प्रमुख द्रौपदी का भी मंदिर हैं। जी हीं, बेंगलुरु में एक बहुत ही प्राचीन मंदिर स्थापित है। यहां की लोक मान्यता के अनुसार ये मंदिर लगभग 800 साल पुराना है, जिसका नाम धर्माया स्वामी टेंपल है।
PunjabKesari, द्रौपदी मंदिर, Draupadi Templeजटायु मंदिर
रामायण में जटायु नाम के पक्षी का बहुत वर्णन पढ़ने को मिलता है। इनके बारे में विस्तार से पढ़ने पर मालूम चलता है कि इन्होंने रावण से सीता जी को बचाने में पूरा योगदान दिया था। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि आज के समय में इनका कोई मंदिर भी स्थित है। बता दें नासिक से 65 कि.मी दूर तकैट नामक जगह पर जटायु मंदिर है। इसके बारे में कहा जाता है कि यहां जटायु ने अपनी अंतिम सांस ली थी, जिसके बाद भगवान राम ने यहीं उनका सारा क्रिया कर्म किया था। बता दें कि इस मंदिर के पास एक नदी भी है जिसका स्तर पूरे साल भर एक समान रहता है।
PunjabKesari, Jatayu temple, जटायु मंदिरगांधारी मंदिर
कौरवों की मां गांधारी से तो सब रू-ब-रू ही हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के मैसूर में गांधारी का एक बहुत ही प्राचीन मंदिर स्थित है।
PunjabKesari, Gandhari Temple, गांधारी मंदिर रावण मंदिर
आपको जानकर हैरानी होगी कि मध्यप्रदेश में रावण ग्राम में रावणा नामक एक मंदिर है जहां रावण की पूजा की जाती है। इसके अलावा इनका एक मंदिर काकीनाडा में भी स्थित है।
PunjabKesari, रावण मंदिर, Ravana Temple
Kundli Tv- ये मछलियां बदल सकती हैं आपकी Destiny (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News