याद रखें श्रीकृष्ण की ये 5 बातें कभी नहीं छुएगी गरीबी
punjabkesari.in Thursday, Dec 27, 2018 - 05:52 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(Video)
भगवान श्री कृष्ण के बारे में ये बात तो सब जानते होंगे कि वे अपने भक्तों पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखते हैं। हिंदू शास्त्रों में उन्हें एक कूटनीतिज्ञ के नाम से भी जाना जाता है। आज भी उनकी लीलाओं को याद तो हर कोई करता ही है। लेकिन आज हम आपको उनकी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनके बारे में कम ही लोगों को पता होगा। शास्त्रों में किए गए उल्लेख के अनुसार भगवान कृष्ण ने दरिद्रता से बचने के लिए 5 ऐसी बातों के बारे में बताया है जिससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं वो 5 उपाय-
देसी घी का दीपक
भगवान कृष्ण कहते हैं कि जिन घरों में सुबह-शाम गाय के घी का दीपक किया जाता है, उन घरों पर देवी-देवता अपनी कृपा हमेशा बनाए रखते हैं। ऐसे घरों में कभी गरीबी का वास नहीं होता।
पानी
कहा जाता है कि जब कभी भी घर में मेहमान आए तो सबसे पहले उन्हें पानी पिलाना चाहिए। ऐसा करने से अशुभ ग्रह टल जाते हैं।
शहद
घर में शहद रखने का स्थान हमेशा साफ़-सुथरा होना चाहिए। हमारे पुराणों में शहद को बेहद पवित्र माना गया है क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा को हटाकर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसलिए माना गया है कि ऐसा करने पर घर में बरकत बनी रहती है।
तिलक
भगवान कृष्ण ने कहा है कि अगर व्यक्ति ग्रहों के हिसाब से अपने माथे पर तिलक लगाता है तो ये शुभ फल प्रदान करते हैं।
वीणा और माता सरस्वती
देवी सरस्वती या उनकी वीणा का घर में होने से सभी काम बहुत जल्दी पूरे हो जाते हैं।
इस छोटे से उपाय से कैसा भी confusion होगा दूर(video)