Temple For Love Couple: भगवान शिव का अनोखा मंदिर, यहां भागे प्रेमी जोड़ों का होता है स्वागत

punjabkesari.in Wednesday, Aug 03, 2022 - 09:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Temple For Love Couple: भारत देवी-देवताओं की भूमि है जो प्राचीन मंदिरों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। भारत में विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिर स्थित हैं जो संस्कृति, मान्यताओं या सिद्धि की वजह से जाने जाते हैं। भारत में एक ऐसा शिव मंदिर है जिसका महाभारत से संबंध है। हिमाचल प्रदेश में स्थित भगवान शिव का एक मंदिर प्रेमी जोड़ों की मदद करता है और उनको रहने के लिए आश्रय भी देता है। इस मंदिर के लोगों का मानना है कि प्रेम जिस रूप में भी हो उसे अपनाना चाहिए।  

PunjabKesari Temple For Love Couple

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

PunjabKesari Temple For Love Couple

Shangchul Mahadev Temple: भगवान शिव का यह प्राचीन मंदिर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में स्थित है जिसका नाम शंगचूल महादेव मंदिर है। इस मंदिर में हजारों लोग पूजा-अर्चना करने आते हैं। दुनिया में यह मंदिर एक खास वजह से जाना जाता है।

PunjabKesari Temple For Love Couple

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुल्लू की सैंज घाटी में स्थित यह मंदिर 128 बीघा में फैला है।

PunjabKesari Temple For Love Couple

मंदिर के साथ यहां की खूबसूरती लोगों के मन को मोह लेती है। यह मंदिर प्रेमी जोड़ों को आश्रय देने के लिए मशहूर है। 

PunjabKesari Temple For Love Couple

देशभर से घर छोड़कर भागने वाले और शादी की इच्छा रखने वाले जोड़े इस मंदिर में आते हैं। इस मंदिर में उनके रहने की व्यवस्था की जाती है और गांव वाले भी उनका स्वागत करते हैं। मान्यता है कि जोड़े की सुरक्षा भगवान शिव करते हैं और उनको कोई खतरा नहीं रहता है।

PunjabKesari Temple For Love Couple

यहां पर किसी भी जाति, धर्म, समुदाय के प्रेमी जोड़े आ सकते हैं। सबके लिए एक समान रहने-खाने की व्यवस्था की जाती है। पुलिस भी रोक-टोक नहीं करती है।  

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News