घर के मंदिर में इन रंगों से सजाएं आसन, बढ़ेगी पॉजिटिव एनर्जी और मिलेगी मानसिक शांति
punjabkesari.in Monday, Oct 27, 2025 - 07:16 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Temple Decor Ideas: घर के मंदिर को सजाना सिर्फ सुंदरता का मामला नहीं है, बल्कि यह हमारे मन और घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण तरीका भी है। सही रंगों का चयन करने से न केवल मंदिर का माहौल शांत और पवित्र बनता है, बल्कि यह मानसिक शांति और ध्यान की क्षमता को भी बढ़ाता है। तो आइए जानते हैं कि घर के मंदिर में किस रंग का कपड़ा बिछाना चाहिए?

घर के मंदिर में किस रंग के कपड़े का इस्तेमाल करें?
सफेद रंग
घर के मंदिर में हल्के रंग के कपड़ों का चयन करना चाहिए। सफेद रंग का कपड़ा मंदिर में बिछाना शुभ होता है क्योंकि यह रंग शांति और शुद्धता का प्रतीक होता है। यह रंग मानसिक तनाव को कम करता है और ध्यान में गहराई लाता है।
पीला रंग
घर के मंदिर में कपड़ा बिछाने के लिए पीला रंग सबसे अच्छा माना जाता है। पीला रंग देवगुरु बृहस्पति से जुड़ा हुआ है। यह रंग ऊर्जा और प्रसन्नता बढ़ाने वाला रंग है। यह रंग घर में सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद करता है।

हल्का हरा रंग
हल्के हरे रंग को संतुलन और ताजगी का संकेत माना जाता है। मंदिर में इस रंग का कपड़ा बिछाने से मन को स्थिर और शांत रखता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
मंदिर की कैसे सजावट करें
दीवारों और अलमारी में हल्के रंगों का प्रयोग करें। मूर्ति या तस्वीर के आस-पास रंगीन पुष्प या वस्त्र का इस्तेमाल करें। तेल का दीपक या मोमबत्ती के साथ रंगों का तालमेल बनाएं।

