Tarot Card Rashifal (19th March):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Mar 19, 2023 - 07:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज सामाजिक गतिविधियों में अपना समय व्यतीत करेंगे। फाइनेंस संबंधी कार्य बिना किसी रूकावट के पूरे हो जाएंगे। युवा वर्ग बिना सोचे-समझे किसी की बातों में विश्वास न करे। घर में सुख-शांति से परिपूर्ण वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृष- आज कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से मुश्किल कामों को पूरा कर लेंगे। व्यापार से संबंधित कोई जरुरी फैसला लेना पड़ सकता है। छात्र अपना मन पढ़ाई में लगाने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में संयम बनाए रखने का प्रयास करें।

मिथुन- आज शेयर मार्किट से जुड़े कामों में लाभ मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नकारात्मक लोगों से दूरी बनाएं रखें। कंधे में जकड़न जैसी परेशानी तंग कर सकती है। अपने किसी भी फैसले में घरवालों की राय जरूर लें। हाथ के दर्द को नजरअंदाज न करें।

कर्क- सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी में काम करते समय सावधान रहने की जरूरत है। माता-पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मित्र से बातचीत कर मन प्रसन्न होगा। सिर में दर्द की समस्या हो सकती है।

सिंह- आज व्यापार में आगे बढ़ने के लिए किसी मित्र की योजना वरदान साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। बच्चों की सेहत का ध्यान जरूर रखें। पेट दर्द हो सकता है।

कन्या- आज व्यापार में किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से अधिक भरोसा न करें। नौकरीपेशा लोग अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाएंगे। एलर्जी और घबराहट की समस्या परेशान करेगी।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज व्यापार में मशीन मैन्युफैक्चरिंग के काम में धन खर्च हो सकता है। नौकरीपेशा लोग चलाक लोगों से थोड़ा संभल कर रहें। युवा करियर के लिए एक नई शुरुआत करेंगे। सेहत ठीक रखने के लिए अपने खानपान पर नियंत्रण रखें।  

वृश्चिक- आज व्यापार में अनजान लोगों के संपर्क में आने से बचें, नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है। छात्रों को उच्च पढ़ाई के लिए घर से दूर जाना पड़ेगा। जीवनसाथी की किसी बात से मन थोड़ा परेशान रहेगा।

धनु- आज सारा दिन काम की व्यस्तता में बीतेगा। पुराने समय से चल रहा कानूनी काम आज पूरा हो सकता है। बच्चे किसी गलत संगत में पड़ सकते हैं, ध्यान रखें। घरवालों के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। त्वचा संबंधी एलर्जी परेशान करेगी।

मकर- आज अच्छे प्रदर्शन की वजह से ऑफिस में वाहवाही का पात्र बनेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। संतान की उन्नति को देखकर घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। पैरों में दर्द तंग कर सकता है, ध्यान रखें।

कुम्भ- आज कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। छात्र पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाने की कोशिश करेंगे। बालों से संबंधित परेशानी तंग करेगी।

मीन- आज फाइनेंस से जुड़े मामले में सावधानी बनाए रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा कार्य पूरा करने में सफल हो जाएंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर चिंतित रह सकते हैं। मन हल्का करने के लिए एकांत में समय जरूर बिताएं।  

PunjabKesari kundli
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News