Tarot Card Rashifal (19th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 01:40 AM (IST)
मेष- आज दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनाएंगे। जो छात्र किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें गुड न्यूज़ सुनने को मिलेगी। घर-परिवार में खुशियों भरा माहौल बना रहेगा। धन से जुड़ी समस्या भी दूर होती हुई दिखाई देगी।
वृष- कार्यक्षेत्र में सभी आपके अच्छे कामों की तारीफ करेंगे। अधिकारियों के साथ मिलकर किसी नई प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। इस राशि के सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।
मिथुन- आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में थे, उन्हें अच्छी जॉब मिलेगी। भाई की अचानक सेहत बिगड़ सकती है।
कर्क- आज कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। भाई की शादी पक्की हो जाने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। इस राशि के युवाओं को कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत को लेकर सर्तक रहें।
सिंह- आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो एक-दूसरे के साथ अकेले में समय व्यतीत करेंगे। किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर तनाव बना रहेगा। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहेगा।
कन्या- आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। कारोबार से संबंधित पेडिंग काम को पूरा करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। इस राशि के छात्र किसी टूर पर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
तुला- आज ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। युवा किसी खास काम को लेकर लंबे समय से कोशिश रहे थे तो उसमें सफलता मिलेगी। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए स्पेशल रहेगा। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन समाप्त होगी, एक-दूसरे के साथ नए रिश्ते की शुरुआत करेंगे। आपको कोई बड़ी कंपनी किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए हायर कर सकती है। आराम करने पर ध्यान देते रहें।
धनु- बिजनेस कर रहे लोग किसी बाहरी व्यक्ति से काम को लेकर बातों को शेयर न करें। छात्रों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। सहकर्मियों से धोखा मिल सकता है। इस राशि के अविवाहित लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
मकर- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे।
कुंभ- आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोग किसी बड़े नेता से मुलाकात कर सकते हैं। छात्रों को परीक्षा की तैयारी में कठिन परिश्रम करना होगा। लवमेट अपने रिश्तों को लेकर घर वालों से बातचीत करेंगे।
मीन- व्यापार कर रहे लोग कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करेंगे। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के युवा पिता जी की इच्छाएं पूरी करने का प्रयास कर सकते हैं। मन को शांत रखने के लिए मेडिटेशन करेंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
