Tarot Card Rashifal (17th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 01:01 AM (IST)
मेष- आज के दिन किसी को धन उधार न दें। भाई-बहन के साथ चल रहा विवाद ठीक हो जाएगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें नहीं तो चोट लगने की संभावना बन रही है।
वृष- आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी सामाजिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्तो में सुधार करेंगे।
मिथुन- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। मन को शांत रखने के लिए साथी के साथ मंदिर जाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का दिन अच्छा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
कर्क- आज काफी खुश रहेंगे। आपका अटका हुआ धन प्राप्त हो जाएगा। व्यापार में मनचाहा फायदा देखने को मिलेगा। युवा वर्ग अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। पैर दर्द की समस्या रहेगी।
सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के जीवन में अनुकूल परिणाम लेकर आया है। आपके सभी रुके कामों को गति मिलेगी। युवा वर्ग आगे बढ़ने के लिए किसी बड़े का मार्गदर्शन लेंगे। रिलेशनशिप संबंधित परेशानियां दूर होती हुई नजर आएंगी।
कन्या- व्यापार के लिहाज से आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। काम में व्यस्त रहने के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। इस राशि के छात्र अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
तुला- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। काम को लेकर जो परेशानी थी, वो दूर हो जाएगी। बिजनेस के किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक- आज इस राशि के ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है। इस राशि की महिलाएं बाहर के काम में काफी व्यस्त रहने वाली हैं। जीवनसाथी के साथ बढ़िया समय बिताएंगे। युवाओं के जीवन में तरक्की के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी।
धनु- आज घूमने का प्लान बनाएंगे। विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए अधिक मेहनत करेंगे। रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए किसी की मदद लेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा।
मकर- आज आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। कार्यक्षेत्र में समय आपके पक्ष में रहेगा। जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार करना चाह रहे हैं उनको मनचाहा लाभ मिलेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिलना हो सकता है।
कुंभ- आज फैमिली के साथ घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक चलती रहेगी। सेहत में अगर खराबी थी तो वो दूर हो जाएगी। मानसिक शांति पाने के लिए एकांत में समय बिताएंगे।
मीन- आज आपके जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। किसी धार्मिक स्थान पर घूमने की योजना बनाएंगे। इस राशि के युवाओं की भौतिक सुख-साधनों में भी वृद्धि होगी। पिता से किसी काम में सलाह प्राप्त होगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
