Tarot Card Rashifal (26th december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2022 - 07:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज कार्यक्षेत्र में जिस सपने को पूरा करने की सोच रहे थे वह सच हो जाएगा। व्यापार में और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए दिन-रात एक करेंगे। परिवार के साथ समय बिता कर मन को खुशी मिलेगी।
वृष- आज अपने संपर्कों को मजबूत करने के लिए उनसे मेल-जोल बढ़ाएंगे। ऑफिस में मान-सम्मान मिलेगा। शैक्षणिक जीवन में अनुकूल परिणाम प्राप्त होने के आसार है। व्यस्तता के बावजूद भी जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
मिथुन- आज कार्यक्षेत्र में बात-चीत करके ही समस्या का हल ढूंढ लेंगे। व्यापार में हड़बड़ी में कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। छात्र अपनी पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पाएंगे। परिवार की जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
कर्क- आज व्यापार में आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरीपेशा लोग नौकरी बदलने के लिए विचार करेंगे। विद्यार्थी अपनी प्रॉब्लम को चतुराई से हल कर लेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर अशांत माहौल बना रहेगा। पीठ दर्द रहेगी लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।
सिंह- आज का दिन बहुत सुकून भरा बीतेगा। अपनी सूझ-बुझ से कार्यक्षेत्र में हर काम को तरीके से करेंगे। व्यापार में वृद्धि संभव है। छात्र फालतू की बातों को छोड़ कर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। परिवार में माहौल शांति भरा रहेगा। मौसम के हिसाब से खान-पीन पर ध्यान दें।
कन्या- आज बिजनेस के सिलसिले में ट्रिप पर जाने की संभावना है। ऑफिस की कोई भी गुप्त बात किसी के साथ न शेयर करें। छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होंगे। परिवार वालों के बीच उचित ताल-मेल बना रहेगा। सिर दर्द की समस्या तंग करेगी।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
तुला- आज नए लोगों के साथ मिलना व्यापारियों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में खुद के द्वारा किया गया प्रयत्न सफलता देगा। युवा अपनी जिम्मेदारियों से बचने की कोशिश करेंगे। कोई निजी बीमारी को छुपाने की बजाय उसका इलाज करवाएं।
वृश्चिक- आज कामकाज के लिए बेहतर दिन होगा। ऑफिस में कोई उलझा हुआ काम पूरा होगा। किसी बाहरी व्यक्ति के कारण अपना फैसला न बदलें। छात्र अपने से अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेंगे। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए उनकी हर बात मानेंगे।
धनु- आज दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। बिजनेस में रुपए-पैसे के मामले में बहुत ही सावधानी बरतें। युवाओं को मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। परिवार में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। मौसम के कारण हाथ-पैर में दर्द रहेगा।
मकर- आज व्यावसायिक मामलों में बहुत ही धैर्य और संयम बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में फालतू की जिम्मेदारियों के कारण मन परेशान सा रहेगा। युवा अपनी नई नौकरी पाकर बहुत ही खुश होंगे। परिवार में किसी के आने से खुशियां बनी रहेंगी। बच्चों के सेहत का खास-तौर पर ध्यान रखें।
कुम्भ- आज ऑफिस में सहकर्मियों के साथ उचित ताल-मेल बना रहेगा। व्यापार में कुछ उलझने बढ़ती हुई दिखाई देंगी। इस समय स्वास्थ्य पर ध्यान देने की बहुत जरूरत है। परिवार के साथ बैठकर कोई बड़ी वस्तु खरीदने की योजना बनाएंगे। सेहत का ध्यान रखें।
मीन- आज किसी प्रॉपर्टी पर निवेश करने का विचार बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में कोई भी काम को बड़ी ही सावधानी से करें। छात्र उच्च शिक्षा का सपना भी साकार करने में कामयाब होंगे। घर में किसी खास मेहमान का आना होगा। सर्दी की वजह से आलस और थकान महसूस होगी।