Tarot Card Rashifal (10th june 2021): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Jun 10, 2021 - 08:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: करियर में उन्नति पद के प्रस्ताव मिलेंगे। किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। वाहन क्रय करने का मन होगा। 
उपाय: मखानों की आहुति अग्नि में डालें।

वृष: परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा। किसी नए कार्य में जानकारी लेने के बाद ही निर्णय करें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। 
उपाय: हल्दी की गांठों की माला अपने इष्ट को चढें।

मिथुन: झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं। सहयोगी द्वारा आपकी कार्यशैली पर सवाल उठाना संभव। कई दिनों से मकान को लेकर सोच रहे हैं आज आपका सपना पूरा हो सकता है। संपति से जुड़े मामलों में सतर्क रहें।
उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें।

कर्क: नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवन शैली को बदले लाभ होगा। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। धन सम्पदा में वृद्धि होगी।
उपाय: शिवलिंग को सफेद फूलों से सजाएं।

सिंह: काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढेगी। मान सम्मान बढेगा। रिश्तेदार सहायक होने लगेंगे। 
उपाय: पीतल के बर्तन में दही खाएं।

कन्या: काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढेगी। मान सम्मान बढेगा। रिश्तेदार सहायक होने लगेंगे। 
उपाय: पीतल के बर्तन में दही खाएं।

वृश्चिक: आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं। कोई बड़े लाभ कि उम्मीद है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक कलेश रहेगा। 
उपाय: माता दुर्गा को प्रणाम कर कार्य की शुरुआत करें।

तुला: उन्नति का अवसर है। सभी काम सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। 
उपाय: पीपल को जल चढ़ाएं।

धनु: आपके गुणों और योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है। नौकरी में प्रलोभन में नहीं रहें। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। यात्रा सुखमय रहेगी। विवाह बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है। 
उपाय: भाई को रक्षा सूत्र बांधे।

मकर: आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार के विस्तार के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी पुराने अच्छे मित्र से भेंट होगी। कर्ज सम्बंधित मामले आसानी से निपटेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा। 
उपाय: नग केसर शिव शंकर को चढ़ाएं।

कुंभ: सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा तथा उन्नति करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा और उन्नत रहेगा। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम प्रसंग से दूर ही रहे तो अच्छा होगा। 
उपाय: लाल चुनरी माता पार्वती जी को चढ़ाएं।

मीन: बुरी आदतों को हावी न होने दें। सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं। पारिवारिक क्लेश होगा। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी। 
उपाय: छोटी कन्याओं को फल दान करें।

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News