Tarot Card Rashifal (28th November 2021):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Nov 28, 2021 - 08:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। घरेलू चीजों को खरीदने पर अधिक पैसे खर्च होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा।

वृष: राजनीति से जुड़े लोग सक्रिय भूमिका निभाएंगे। यात्रा  के लिए जा रहे हैं तो जरूरत का सामान पहले से ही तैयार कर लें।  कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। आपका आर्थिक पक्ष सामान्य रहने वाला है। धन को बचाने की कोशिश करें।

मिथुन: आज ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा जिससे हर काम समय पर पूरा हो जाएगा। अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। नवविवाहित किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने जाएंगे।

कर्क: प्रॉपर्टी के व्यवसाय से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है। नौकरी के शुभ अवसर मिल सकते हैं। मित्रता का लाभ होगा।

सिंह: आज रुचि कलात्मक कार्यों में बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा का प्लान बनाएंगे।

कन्या: विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतर है। किसी नए कोर्स को ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। परिवारिक समस्याओं का समाधान निकलेगा। रूम पार्टनर से अनबन हो सकती है।

तुला: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही हल हो जाएगी।

वृश्चिक: दाम्पत्य जीवन में कई दिनों से चल रही अनबन समाप्त हो जाएगी। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर करें। नई योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा।

धनु: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। कई दिनों से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। आपका बेस्ट फ्रेंड प्रपोज करेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

मकर: व्यापार में किसी बड़ी कंपनी से डील फाइनल होगी जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। अगर कोई नया वाहन खरीदना चाह रहें है तो शुभ मुहूर्त पर ही खरीदें। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। स्वस्थ्य में सांस को समस्या बढ़ सकती है।

कुंभ: आज का दिन उत्तम है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर नया बिजनेस शुरू करेंगे तो फायदा होना तय है। बच्चों के करियर के लिए किसी से सलाह लेंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होगे। दूसरों के मामलों में दखल ना दें और आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें।

मीन: ऑफिस में किसी बात को लेकर बॉस से डांट पड़ सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है  परिवार में छोटे भाई से किसी बात पर चर्चा करेंगे। व्यापार में वृद्धि करने के लिए उचित समय है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News