आज का राशिफल- 20 नवंबर 2026

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2026 - 08:29 AM (IST)

आज का पंचांग- आज दिन है शुक्रवार का, दिनांक 20 नवंबर 2026, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास कार्तिक तिथि एकादशी नक्षत्र उत्तर भाद्रपद रहेगा, आज का योग है वज्र और करण वणिज। आज के खास दिन पर सूर्य वृश्चिक राशि में रहेंगे और चंद्र मीन राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा सुबह 10 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 08 मिनट तक। आज का अभिजीत मुहूर्त रहेगा सुबह 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक। आज का दिशाशूल पश्चिम की तरफ रहेगा। तो फिलहाल पश्चिम दिशा की ओर यात्रा टाल दें।

आज का विशेष- देवुत्थान एकादशी

आज का महाउपाय- भगवान विष्णु को गन्ना, सिंघाड़ा, शकरकंद, गुड़ और पीले फल आदि अर्पित करें।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार में किसी बात के चलते तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। व्यापार में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। किसी को भी पैसा उधार पर देने से पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लें। ठंडी चीज़ों से परहेज़ करें, नहीं तो गला खराब हो सकता है।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। व्यापारियों को कामकाज में खुद से ध्यान देने की ज़रूरत है। नौकरीपेशा जातकों को काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। पैसों के लेन-देन में ध्यान रखें। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिज़नेस करने वालों को अच्छा लाभ हो सकता है। युवाओं का मन आध्यात्मिक कार्यों में लग सकता है। बच्चे कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत के प्रति सतर्क रहें।  

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों को अच्छी डील मिल सकती है। घर के किसी सदस्य का रिश्ता पक्का हो सकता है। थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, आराम करें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में किसी वरिष्ठ से मुलाकात हो सकती है, जिसका लाभ आने वाले समय में हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती हुई नज़र आ सकती है। सिंगल जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। हल्का बुखार परेशान कर सकता है, ख्याल रखें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। बेरोज़गार लोगों को अच्छी कंपनी से जॉब ऑफर मिल सकता है। अचानक से किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। पढ़ाई के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकती है। संतान आज किसी चीज़ के लिए ज़िद कर सकती है। प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि घर का माहौल खुशनुमा बनाएगी। किसी पुराने शौक के लिए समय निकालने का मन करेगा। पैसों का निवेश करने का सोच रहे हैं तो समय अनुकूल रहेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर के कामों को पूरा करने में साथी का साथ मिल सकता है। किसी पार्टी में जाने का प्लान बन सकता है। घर खर्च बढ़ सकता है, बजट बनाकर चलें। माता जी की सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। बिज़नेस करने वालों को बड़ी डील मिलने से लाभ हो सकता है। किसी बात से परेशान थे, तो उसका हल मिल सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्न कर सकती है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ पहले से कम हो सकता है। नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो परिवार का सहयोग मिल सकता है। धन लाभ के योग हैं। बाहर के खाने से परहेज़ करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। बेरोज़गार लोगों को काम मिल सकता है। समाज में आपके व्यवहार की तारीफ हो सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News