Tarot Card Rashifal (30th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2026 - 01:36 AM (IST)

मेष- आज किसी काम के लिए बैंक के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। ऑफिस के काम में व्यस्त रहने के कारण घरवालों को समय नहीं दे पाएंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखें। लव लाइफ में चल रही परेशानी को लेकर किसी दोस्त से बात करेंगे।

वृष- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपनी पुरानी गलतियों से कुछ नया सीखेंगे। किसी नई तकनीक को अपनाने से व्यापार के कामों में इजाफा होगा। माता-पिता के साथ किसी जरुरी बात को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।

मिथुन- आज घरेलू कार्यों को समय पर पूरा न कर पाने के कारण परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी काम को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। युवा वर्ग करियर से जुड़ा फैसला किसी के दवाब में आकर न लें। शरीर की गर्मी बढ़ने के कारण तकलीफ हो सकती है।

कर्क- आज व्यापार में नए लोगों से मेलजोल बहुत फायदा दिलाएगा। नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत बेहतर है। परिवार में किसी सदस्य का रिश्ता पक्का हो सकता है। सेहत के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी।

सिंह- आज गृहस्थ जीवन में चल रहा उतार-चढ़ाव भी ठीक हो जाएगा। व्यापार में धन हानि के योग बन रहे हैं, अजनबी लोगों पर भरोसा न करें। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। छात्रों के लिए दिन चुनौतियों से भरा रहेगा।

कन्या-  आज इस राशि के युवा घर के कामों में अपनी माता का सहयोग करेंगे। छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकती है। संपत्ति को लेकर कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है। स्किन इंफेक्शन से जुड़ी तकलीफ बढ़ने की संभावना है।

तुला- आज का दिन खुद को बहुत ही पॉजिटिव महसूस करेंगे। आध्यात्मिक के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का मन करेगा। करियर में किए गए प्रयास सफल साबित होंगे। सेहत सही रहेगी लेकिन बदलते मौसम की वजह से हाथ-पैर में दर्द रहेगा।

वृश्चिक-  आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है। पिता की तरफ से कोई तोहफा मिलने की सम्भावना है। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।  

धनु-  आज कार्यक्षेत्र के माहौल में सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार में धन लाभ होने से मन बहुत खुश रहेगा। युवाएं अनावश्यक चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक संपत्ति से जुड़े विवाद हल होते हुए दिखाई देंगे। सेहत में सुधार होगा।

मकर- आज पुरानी योजना से वर्तमान के काम में लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद से बचें। माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की सम्भावना है। साथी के रिश्ते में मजबूती आएगी।

कुंभ-  आज कुंभ राशि वाले लोग अपने किसी दोस्त के घर जाने का प्लान बनाएंगे। नौकरीपेशा लोग सारा दिन अपने काम में व्यस्त रहेंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

मीन-  आज ऑफिस में आपके अच्छे काम की तारीफ हो सकती है। संतान की ओर से कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। लवमेट एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। घर में किसी की शादी पक्की हो जाने से घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News