Tarot Card Rashifal ( 20th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2026 - 04:30 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय निकल सकता है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। व्यापार के लिहाज़ से समय ठीक रहेगा। सेहत पहले से सही रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। घर में किसी खास के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। धन निवेश करने का सोच रहे हैं तो पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लें। संतान की कोई शिकायत सुनने को मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन परिवार के लिए समय निकालने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के कामों को पूरा कर सकते हैं। सिंगल जातक आज किसी खास से अपने दिल की बात कह सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। पिताजी के साथ मिलकर बिज़नेस पर काम कर सकते हैं। युवा कुछ नया करने का मन बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके लिए नई चुनौतियां पैदा हो सकती हैं। दोस्त से मिलने जा सकते हैं। आज हल्का बुखार तंग कर सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। सिंगल जातक आज किसी के साथ डेट पर जा सकते हैं। व्यापार में भाई-बहन का सहयोग प्राप्त हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के काम में जल्दबाज़ी न करें। सेहत पहले से बेहतर महसूस होगी, लेकिन आराम ज़रूर करें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मी आपके खिलाफ कोई साज़िश रच सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। विदेश जाकर पढ़ने का मन बना रहे हैं तो सपना पूरा होता हुआ नज़र आ सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। प्रेमी के साथ चल रही अनबन आज बातचीत से दूर हो सकती है। आज हल्का बुखार तंग कर सकता है, सेहत का ख्याल रखें।  

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल साबित हो सकता है। लंबे समय बाद किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। फालतू वस्तुओं पर धन खर्च न करें। विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात घर में शुरू हो सकती है। आंखों में दर्द हो सकता है, इसलिए स्क्रीन आदि से दूरी बनाए रखें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के काम की तारीफ हो सकती है। अपनी निजी बाते किसी से भी साझा न करें। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। कमर में दर्द हो सकता है, भारी सामान न उठाएं।  

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों का शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन पहले से ठीक रहेगा। घर के बड़ों की बात को आज न टालें। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। घर में किसी खुशी के चलते पूजा का आयोजन करवा सकते हैं। भाई-बहन से किसी बात पर बहस हो सकती है। सिंगल जातक किसी खास से अपने मन की बात कह सकते हैं। कंधों में दर्द हो सकता है,आराम करें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। परिवार में चल रही परेशानी का हल हो सकता है। संतान की संगत पर ध्यान देना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं तो पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लें। सेहत सही रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News