Tarot Card Rashifal (4th August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 01:20 AM (IST)
मेष- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोग अपनी जॉब बदलने के बारे में सोच सकते हैं। सोशल मीडिया के दौरान किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। भाई की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।
वृष- वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंदमय रहने वाला है। किसी को पैसा उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। इस राशि के युवा नौकरी में बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं।
मिथुन- आज अपने व्यापार का सीक्रेट किसी बाहरवाले के साथ शेयर न करें। कार्यक्षेत्र में अधिकारियो की किसी बात की वजह से मन थोड़ा खराब रहेगा। युवाओं का समाज में मान-सम्मान बढ़ता हुआ नजर आएगा।
कर्क- आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की सम्भावना है। पति-पत्नी के बीच प्रेम-प्यार बना रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपने घर की बातों को शेयर न करें।
सिंह- कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। इस राशि के छात्र परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
कन्या- आज धन का उपयोग बहुत ही सोच-समझ कर करें। व्यापार के काम में मनचाहा मुनाफा मिलने की सम्भावना है। रिलेशनशिप से जुड़ा फैसला लेने से पहले एक बार विचार-विमर्श अवश्य कर लें। सेहत ठीक रहेगी।
तुला- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर मनचाही जगह पर हो सकता है। इस राशि के छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
वृश्चिक- आज आय में कोई दिक्कत नहीं आएगी। इस राशि की महिलाएं कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगी। छात्र अपने जीवन को लेकर काफी परेशान रहेंगे। करियर की राह में आ रही बाधाएं भी दूर हो जाएंगी।
धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी विशेष बात को लेकर चर्चा करेंगे। भाई की सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें।
मकर- आज आप काफी खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की सम्भावना है। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम करवाने का प्लान बना सकते हैं। शाम को सबसे अच्छा समय रहेगा। संतान के करियर को लेकर जो चिंताएं थी वो दूर हो जाएंगी।
कुंभ- आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। बड़े भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।
मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़े काम फाइनल हो जाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari