Tarot Card Rashifal (18th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 01:22 AM (IST)
मेष- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। काम से संबंधित कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। कारोबार बढ़ाने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे।
वृष- ऑफिस में शत्रु आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, सावधान रहें। छात्रों की विदेश जाने की इच्छा पूरी होती हुई नजर आएगी। पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। भूमी खरीदने संबंधी योजना फलीभूत होगी।
मिथुन- सरकारी नौकरी वालों को कोई फायदा होने की संभावना है। युवाओं की पब्लिक प्लेस में किसी से आंखें चार होंगी। घर के बड़ों को अपनी कुछ आदतों में बदलाव लाने की जरूरत है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
कर्क- आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। बहुत बड़े और अनुभवी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से किए गए काम में लाभ मिलने की संभावना है। विदेश में रह रहे परिजनों से खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
सिंह- आज किसी मीटिंग के जरिए कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। भविष्य में लाभ मिलने के आसार हैं। छात्र आउटडोर गेम खेलना पसंद करेंगे। वाहन थोड़ा संभल कर चलाएं। किसी रिश्तेदार के आने से खुशी होगी।
कन्या- आज साथी की तरफ से कोई उपहार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने काम में बोझ तले दबे रहेंगे। घर पर कोई खास और प्रिय मेहमान आएगा। युवाओं का सारा दिन व्यस्तता में बीतेगा। दिया हुआ उधार धन वापिस लेने की कोशिश करेंगे।
तुला- जो युवा नौकरी की तलाश में हैं, उनको किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में पहले से ज्यादा मधुरता बनी रहेगी। गुप्त रोग होने की संभावना है।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोग भी ट्रांसफर संबंधी कामों के लिए अधिकारियों से विचार कर सकते हैं। छात्र जो काम करने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें पूरा करने के लिए समय बहुत उचित है।
धनु- बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किए गए काम में सफल होंगे। प्रेमियों को साथी से उपहार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी को लेकर भाई के साथ वाद-विवाद हो सकता है।
मकर- आज व्यापार में मशीन की मैन्युफैक्चरिंग पर ज्यादा खर्चा हो सकता है। युवाओं को करियर के लिए बढ़िया सलाह मिलेगी। परिवार को लेकर किसी बात पर मन विचलित होगा। रिश्तेदार के घर से खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
कुंभ- काम करने के तरीके में बदलाव लाने की जरूरत है। नौकरी कर रहे युवाओं की नौकरी में पहले से ज्यादा बढ़ोतरी होगी। शादीशुदा लोग घर वालों के साथ कोई खुशखबरी शेयर कर सकते हैं। योगा की तरफ रुझान बढ़ेगा।
मीन- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी को उधार दिया हुआ धन वापिस मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में कई नए दोस्त बनेंगे। युवा घरवालों के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
