Tarot Card Rashifal (17th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 01:25 AM (IST)

मेष-  आज पुराने किसी काम में किए गए निवेश में लाभ मिलेगा। रुठे मित्र से दूरियां मिटाने की कोशिश करेंगे। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने के लिए बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है। दांतों की समस्या को अनदेखा न करें।

वृष- बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल करेंगे तो वह अच्छा लाभ अवश्य देंगे। विदेश जाने की इच्छा रख रहे लोगों को कोई अच्छा मौका मिल सकता है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना है। 

मिथुन- आज किसी की मदद करके मानसिक सुकून मिलेगा। जीवनसाथी को किया गया वादा पूरा करने में लगे रहेंगे। नौकरी की बात करें तो टारगेट समय पर कम्पलीट नहीं होगा। ज्यादा से ज्यादा समय संतान के साथ बिताएं।

कर्क- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। उद्योग से जुड़े लोगों को बढ़ा मुनाफा होगा। युवा वर्ग के लोग नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। सेहत को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।

सिंह- आज का दिन करियर के लिए प्रगतिशील रहने वाला है। नौकरी कर रहे युवाओं को थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे सफलता मिलेगी। प्रमोशन के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आमदनी बढ़ेगी। संतान की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। 

कन्या-  आज कोई काम समय से पूरा न होने के कारण तनाव बना रहेगा। संतान की पढ़ाई में आ रही समस्या को दूर करने के लिए गुरुजनों से बात कर सकते हैं। युवाओं की कोई पुरानी गलती का पर्दा उठेगा। तला-भूना खाने से परहेज करें।

तुला-  आज मीन राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अपने काम को लेकर थोड़ा कंफ्यूज रहेंगे। छात्रों के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम करवाने का प्लान बना सकते हैं। घर की अशांति दूर करने में कामयाब रहेंगे।

वृश्चिक-  आज न चाहते हुए भी कार्यक्षेत्र में ओवरटाइम लगाना पड़ सकता है। व्यापारी लोग बहुत से आर्डर पाकर प्रसन्न होंगे। युवाओं को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। सेहत के लिहाज से माहौल गर्म रहेगा।

धनु-  सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। लेन-देन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। कुछ छोटी-मोटी चीजों की खरीदारी पर अच्छा-खासा धन व्यय करेंगे। सेहत में पहले से सुधार आएगा।

मकर- आज कारोबार में पार्टनर के साथ मिलकर कोई नया प्लान बनाएंगे। युवाओं के लिए दिन थोड़ा तनाव से भरा रहेगा। पड़ोसियों के साथ व्यर्थ के विवाद से बच कर रहें। सेहत को लेकर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ बहुत बढ़िया रहेगी।

कुंभ- आज किसी पार्टी में जाकर बहुत से लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। नौकरी के बढ़िया ऑफर मिलेंगे। शिक्षा से जुड़े कार्य को पूरा करने के लिए किसी के सहयोग की जरुरत पड़ेगी। धन लाभ के योग बनने के आसार हैं।

मीन-  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई विशेष जानकारी प्राप्त होने की संभावना है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छे काम को करने का मौका मिलेगा। पेट से जुड़ी समस्या को लापरवाही में न लें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News