Tarot Card Rashifal (2nd February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 02:03 PM (IST)

मेष- आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहा जाएगा। आर्थिक दृष्टि से लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन निवेश से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृष - आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। व्यापार में नई योजनाएं बनाने के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, विशेषकर खान-पान का ध्यान रखें।

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बौद्धिक कार्यों में सफलता लेकर आएगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। सोहत को लेकर लापरवाही न करें। 

कर्क- आज मानसिक रूप से आप कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं। कार्यभार अधिक रहने के कारण थकान महसूस होगी। महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी बरतें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, जो आपके तनाव को कम करने में मदद करेगा।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि वाला रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। यदि आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो आज अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अचानक धन लाभ की संभावना है। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। 

कन्या- आज आप अपनी रचनात्मकता का परिचय देंगे। रुके हुए सरकारी काम पूरे होने की संभावना है। व्यापार में प्रतिद्वंद्वियों पर आप भारी पड़ेंगे। परिवार के साथ किसी छोटी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।

तुला- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलें। साझेदारी के व्यापार में पारदर्शिता रखें। शाम का समय परिवार के साथ बिताएं, इससे आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी। सेहत ठीक रहेगी। 

वृश्चिक- आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों को आप आसानी से पार कर लेंगे। भूमि या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिल सकता है। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी।  स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु- आज का दिन आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों के लिए उत्तम है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। धन आगमन के नए स्रोत खुलेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। संतान के भविष्य को लेकर को अहम फैसला लेंगे। 

मकर- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। सिर दर्द से परेशान रहेंगे। 

कुंभ- आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निवेश के लिए दिन बहुत अच्छा है। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। मित्रों के साथ मिलकर नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी की तरप से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। 

मीन- आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निवेश के लिए दिन बहुत अच्छा है। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। मित्रों के साथ मिलकर नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News