Tarot Card Rashifal (3rd December): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Dec 02, 2025 - 03:43 PM (IST)

मेष- आज आपको अपने लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखना होगा। नीति नियमों का पालन करें और कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। करियर कारोबार में इच्छित स्थिति बनी रहेगी। वित्तीय व्यवहार में तेजी आएगी। प्रेम संबंधों में सहजता रहेगी और साथी का साथ मिलेगा।

वृष - आज का दिन आपके लिए शुभ लाभदायक रहेगा। भाग्य मेहरबान है और आपको लाभ का मौका मिलेगा। धार्मिक यात्रा का संयोग बन सकता है। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। धन लाभ की स्थिति मजबूत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

मिथुन- आज आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। वाणी पर नियंत्रण रखें और विवादों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। धैर्य और संयम से काम लें।  संतान के भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव से बचें।

कर्क- आज आपको वाणिज्यिक लेन-देन में अतिरिक्त सतर्कता बनाए रखनी होगी। पेशेवरों की तरह काम लें और लापरवाही से बचें। कार्य व्यापार पर नियंत्रण बढ़ाएं। लेनदेन में सावधानी रखें। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहेगा। सेहत पर ध्यान दें और किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें।

सिंह- आज का दिन आपके लिए नई ऊंचाइयों को छूने वाला साबित हो सकता है। आप आधुनिक तरीकों को अपनाने में आगे रहेंगे, जिससे करियर और कारोबार में गति आएगी। आय के नवीन स्रोत बन सकते हैं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्तों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

कन्या- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक और अनुकूल रहने वाला है। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और महत्वपूर्ण कार्यों में अच्छी प्रगति होगी। करियर और कारोबार में लाभ संवरेगा। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परीक्षा या प्रतिस्पर्धा में आगे रहने के योग हैं। सेहत ठीक रहेगी। 

तुला- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रह सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको कुछ छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत और प्रयास से कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी। धनलाभ की स्थिति बनी रहेगी। निवेश के मामलों में सावधानी बरतें। परिवार का माहौल अच्छा और सुखद रहेगा।

वृश्चिक- आज आपको थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए अनावश्यक व्यय से बचें। विरोधियों से सतर्क रहें। लाभ के योग हैं, पर खर्च भी अधिक रहने से बचत करना मुश्किल होगा। बैंकिंग से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। सेहत के मामले में ध्यान रखें, मौसम का प्रभाव दिख सकता है।

धनु- आज आपको अपने कार्यक्षेत्र और घर दोनों जगह भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। भावुकता में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। काम में मन लगाएं। किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, लेकिन छोटी-मोटी बात को तूल न दें।

मकर- आज आपका दिन सुखद और भाग्यवर्धक रहेगा। अधूरे या रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को महिला मित्रों या वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। 

कुंभ- आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। बड़े भाई-बहनों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में आपका दिन अनुकूल रहेगा। आय और लाभ में वृद्धि होगी। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और सहयोग बना रहेगा। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। 

मीन- आज आप रचनात्मकता को बढ़ावा देंगे। उन्नति और विस्तार के अवसर भुनाएंगे। कला कौशल से सभी प्रभावित होंगे।करियर कारोबार में इच्छित स्थिति बनी रहेगी। नवीन मामलों में सक्रियता बढ़ेगी। घर-परिवार में हर्ष और आनंद का माहौल रहेगा। प्रियजनों के साथ सुख से समय बिताएंगे। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News