Tarot Card Rashifal (21st April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 01:30 AM (IST)

मेष (Aries): आज का दिन अनुशासन और नेतृत्व का है। आप अपने कार्यक्षेत्र में अधिकार महसूस करेंगे। व्यापार में बड़े सौदे हाथ लगेंगे। युवा वर्ग हिम्मत हारने की बजाय मुश्किलों का सामना करना सीखेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृषभ (Taurus): आज अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें। रहस्यमयी और गहरे विचार आपको सही दिशा दिखाएंगे। आज शेयर मार्किट वालों के लिए लाभ के द्वार खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनों का साथ सारी परेशानियों को दूर कर सकता है। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर चौकन्ना रहेंगे। 

मिथुन (Gemini): आज रिश्तों में सामंजस्य और चुनाव का दिन है। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अपने टारगेट को अचीव करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार में खर्चे बजट से अधिक होंगे, ध्यान रखें।

कर्क (Cancer): आज आपकी ऊर्जा बहुत अधिक रहेगी। आप अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ेंगे। यात्रा के योग हैं। ऑफिस में कोई पुराने विचार कार्य में बाधा डाल सकते हैं। कारोबार में कड़ी मेहनत करने का समय है। युवा अपनी सुख-सुविधाओं को पूरा करने में लगे रहेंगे। 

सिंह (Leo): धैर्य और करुणा आपकी सबसे बड़ी शक्ति हैं। आज आप कठिन परिस्थितियों को प्यार से जीत लेंगे। परिवार में कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भावुकता में लिया गया फैसला काम को खराब कर सकता है। 

कन्या (Virgo): आज आत्म-निरीक्षण का समय है। भीड़ से हटकर अकेले में समय बिताना आपको मानसिक स्पष्टता देगा। छात्र पढ़ाई करते समय नकारात्मक विचारों को मन से निकाल दें। व्यापार करने वाले लोग अपने कागजों को संभाल कर रखें नहीं तो बाद में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। 

तुला (Libra): आज न्याय और संतुलन का दिन है। यदि आपके साथ कुछ गलत हुआ था, तो आज स्थिति सुधरेगी। लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। सेहत का खास ख्याल रखें। कोई नया काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। 

वृश्चिक (Scorpio): पुरानी आदतों को छोड़ने का समय है। ऑफिस में काम समय पर पूरा न होने के कारण अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। मन बहलाने के लिए मित्रों के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। शुगर के मरीज अपनी सेहत का ख्याल रखें। 

धनु (Sagittarius): भाग्य का पहिया आपके पक्ष में घूम रहा है। अचानक कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। व्यापार में किसी बड़े का मार्गदर्शन कामयाबी की राह दिखाएगा। खांसी-जुकाम तंग कर सकता है। परिवार वालों के सामने कोई भी बात सोच-समझ कर बोलें।

मकर (Capricorn): सावधान रहें, आज आप किसी प्रलोभन या नकारात्मक विचार के शिकार हो सकते हैं। खुद पर नियंत्रण रखें। परिवार और बिजनेस में संतुलन बनाए रखने से पहले ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में फोन के जरिए कोई नई जानकारी प्राप्त होगी। 

कुंभ (Aquarius): आज आशा और प्रेरणा का दिन है। आपकी मेहनत का फल जल्द मिलेगा। आध्यात्मिक उन्नति होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपेक्षा से ज्यादा फल मिल सकता है। कपड़े या मार्केटिंग से जुड़े बिजनेस में कामयाबी देखने को मिलेगी। मौसमी बीमारियों से खुद को बचाने का प्रयास करें। घर में डिसिप्लिन वाला माहौल रहेगा।

मीन (Pisces): आज भ्रम की स्थिति रह सकती है। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। छात्र समय पर अपने काम को पूरा कर लेंगे। पति-पत्नी के बीच प्रेम प्यार बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। व्यापार में हर काम को अपने तरीके से करने का प्रयास करेंगे।  बदन दर्द को सही करने के लिए डॉक्टर से सलाह लेंगे। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News