Tarot Card Rashifal (25th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Oct 25, 2025 - 06:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष (Aries) — The Emperor कार्ड
आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेतृत्व की भूमिका निभानी पड़ सकती है। पार्टनर के साथ मजबूत रिश्ता बनेगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
पीले रंग के कपड़े पहनें या रुमाल अपने पास रखें।

वृषभ (Taurus) — The Lovers कार्ड
जॉब और बिजनेस में नई ऊर्जा आएगी। जोश के साथ काम करने पर मनचाही सफलता हाथ आएगी। कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। सच्चे दिल से बात करें, गलतफहमी दूर होगी।
उपाय: मां लक्ष्मी को गुलाब अर्पित करें।
समुद्र-हरा या सफेद रंग पहनें।

मिथुन (Gemini) — The Magician कार्ड
आपकी वाणी और आइडिया सफलता लाएंगे। बंद आंखों से देखे गए सपने सच होंगे। नई योजनाएं सफल होंगी। पुराने रिश्ते में नई शुरुआत संभव है।
उपाय: विष्णु जी को तुलसी पत्र चढ़ाएं।
स्लेटी रंग पहनें और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें।

कर्क (Cancer) — The Moon कार्ड
भावनाओं में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी निर्णय में जल्दबाजी न करें। रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी। किसी पर भी विश्वास न करें, खुद की सुनें।
उपाय: चंद्रमा को दूध अर्पित करें।
हल्का नीला या ग्रे रंग पहनें।

सिंह (Leo) — The Sun कार्ड
आज सफलता आपके कदम चूमेगी। पुराने निवेश अच्छा लाभ देंगे। आत्मविश्वास से हर चुनौती पार करेंगे। रोमांटिक समय रहेगा।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
गहरा लाल रंग पहनें।

कन्या (Virgo) — The Hermit कार्ड
शांति और आत्ममंथन का दिन है। किसी पुराने अनुभव से सीखेंगे और आगे का रुख लेंगे। अपने साथी को समय दें अन्यथा रिश्ते में अनचाही दूर आना आरंभ हो जाएगी।
उपाय: तुलसी के पौधे में दीपक जलाएं।
गुलाबी या हल्का नीला रंग पहनें।

तुला (Libra) — Justice कार्ड
आज कर्मफल का दिन है। मेहनत का फल मिलेगा। रिश्ते में न्याय और संतुलन बनाए रखें। किसी अनजान से बड़ा लाभ मिलेगा।
उपाय: शनि देव को तेल अर्पित करें।
गहरे हरे रंग के कपड़े पहने और नए मित्रों को फूल दें।

वृश्चिक (Scorpio) — Death कार्ड
पुराने विचार छोड़ें, नई शुरुआत करें। जीवन में बदलाव तय है। पुराने रिश्तों में नया मोड़ आ सकता है। अच्छे दिनों का आरंभ होगा।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
हल्का नीला रंग पहनें और नए मित्रों से खुलकर बात करें।

धनु (Sagittarius) — Wheel of Fortune कार्ड
भाग्य आपके पक्ष में है। आज सौभाग्य से सफलता मिलेगी। रिश्ता मजबूत होगा।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
सुनहरा या केसरिया रंग पहनें।

मकर (Capricorn) — The Devil कार्ड
प्रलोभन से सावधान रहें। आत्मसंयम आवश्यक है। किसी तीसरे व्यक्ति से विवाद हो सकता है।
उपाय: ॐ नमः शिवाय का जप करें।
सफेद या चांदी के आभूषण पहनें।

कुंभ (Aquarius) — The Star कार्ड
आशा और सकारात्मकता का दिन है। सपने पूरे होने की दिशा में कदम बढ़ाएं। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। दुनिया आपकी मुट्ठी में होगी।
उपाय: नीले फूल हनुमान जी को अर्पित करें।
हरा कपड़ा पहने और तुलसी के पौधे को जल दें।

मीन (Pisces) — The High Priestess कार्ड
आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति बढ़ेगी। आत्मविश्वास और शांति दोनों रहेंगी। दिल की बात समझने का सही दिन है। कान के कच्चे न बनें, खुद के विवेक से काम लें।
उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
लाल गुलाब या गुलाबी चीजें पहनें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News