Tarot Card Rashifal (17th April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 01:56 AM (IST)
मेष (Aries): आज आपको अपने नेतृत्व कौशल का प्रदर्शन करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। वर्क प्लेस पर अनुशासन और सत्ता आपके पक्ष में रहेगी। अपने पिता या वरिष्ठ अधिकारी का मार्गदर्शन मनचाही मंजिल तक ले जाने में मददगार रहेगा।
उपाय: मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।
वृषभ (Taurus): यह समय पारंपरिक मूल्यों को सहज कर रखने का है। मनमानी करना भारी पड़ सकता है। आध्यात्मिक शिक्षा की ओर झुकाव बढ़ेगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। सामाजिक रीति-रिवाजों को ध्यान में रखकर प्रेमी जोड़े कोई भी कदम उठाएं। स्थिरता और गुरु की सलाह आपके लिए शुभ रहेगी।
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
मिथुन (Gemini): आज महत्वपूर्ण समय है। अपने संबंधों के प्रति कोई कठोर निर्णय लेना पड़ सकता है। आपको किसी बड़े विकल्प का चयन करना कशमकश की स्थिती पैदा करेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी लेकिन संचार में स्पष्टता बनाए रखें। कोई भी पर्दा रखना नुकसान पहुंचाएगा।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कर्क (Cancer): आज संकल्प की शक्ति से आप आगे बढ़ेंगे और कोई बड़ा टारगेट हासिल करने में कामयाब रहेंगे। आत्म-नियंत्रण आपकी ताकत बनेगा। किसी भी बाधा का सामना करने में सक्षम रहेंगे। कठोर परिश्रम के बाद जीत आपकी होगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, जो फलदायी सिद्ध होंगे।
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।
सिंह (Leo): आज का दिन किसी इम्तिहान जैसा व्यतीत होगा। आंतरिक शक्ति और साहस की परीक्षा होगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें और संयम से काम लें। खुद पर दृढ़ विश्वास ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी और जीत हासिल होगी।
उपाय: इत्र का प्रयोग करें।
कन्या (Virgo): यह आत्म-चिंतन का समय है। बाहरी दुनिया के शोर से हटकर अपनी आत्मा की आवाज सुनें। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने से पहले गहराई से शोध करें। एकांत में सोच-विचार कर ही कोई निर्णय लें।
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें।
तुला (Libra): आज न्याय और संतुलन आपके जीवन के केंद्र में रहेंगे। कानूनी मामला आपके फेवर में रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुंवारों के शादी के योग हैं। अपने कर्मों के प्रति सचेत रहें, क्योंकि यह समय 'जैसा बोओगे वैसा काटोगे' का है।
उपाय: सफेद मिठाई का दान करें।
वृश्चिक (Scorpio): आज कुछ पुराना जिसे लंबे समय से छोड़ने की सोच रहे थे, वे समाप्त होने वाला है। नए की शुरुआत शुभता के साथ होगी। जीवन से अनावश्यक चीजों को हटाने का समय है ताकि नए अवसर प्रवेश कर सकें। सुनहरी भविष्य का निर्णाण होगा।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु (Sagittarius): धैर्य और सामंजस्य की जरुरत है। अपने पर्सनल और कारोबारी जीवन के बीच बैंलेस बनाकर चलें। चीजें धीरे-धीरे लेकिन सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। जिससे जीवन में एक टर्निंग प्वाइंट आएगा। खुशियों का स्वागत करने के लिए तैयार रहें।
उपाय: घर के मंदिर में कपूर जलाएं।
मकर (Capricorn): आज सतर्क रहने की अवश्यकता है। भौतिक प्रलोभनों या किसी बुरी आदत के चलते अपना खुद का नुकसान करवा सकते हैं। नकारात्मक विचारों या संबंधों को खुद पर हावी न होने दें। कोई भी बड़ा फैसला न करें।
उपाय: पीले फूलों से भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा करें।
कुंभ (Aquarius): आज किसी के प्रेरणात्मक विचार आपके जीवन में गहरा प्रभाव डालेंगे। वर्तमान में चल रहा कठिन समय समाप्त हो रहा है। आपकी रचनात्मकता चरम पर रहेगी और मन में शांति बनी रहेगी। सपने सच होने का समय है।
उपाय: भगवान शिव का अभिषेक करें।
मीन (Pisces): अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें। कुछ चीजें वैसी नहीं हो सकती जैसी वे दिख रही हैं, इसलिए किसी भी भ्रम से बचें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। दोस्ती का नकाब ओढ़कर कोई पीठ में छुरा मार सकता है।
उपाय: 'ॐ अंगारकाय नमः' का जाप करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
