Tarot Card Rashifal ( 23rd October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Oct 23, 2025 - 06:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। परिश्रम की तुलना में फल कम मिलेगा। संतान के विषय में चिंता रहेगी। पेट दर्द से परेशानी होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व

वृष: कार्य सफल होंगे। स्टूडेंट्स की नए सब्जेक्ट्स में रुचि रहेगी। सरकारी कार्यों में आर्थिक सफलता मिलेगी। परिजनों हेतु निवेश करेंगे।
शुभाशुभ:शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम

मिथुन: ऑफिशियल कार्य का उचित फल मिलेगा। भाई-बहन से मनमुटाव दूर होगा। वैचारिक परिवर्तन बनेंगे। आर्थिक सावधानी बरतें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व

कर्क: मन में निराशा रहेगी। अस्वस्थ रहेंगे। कुटुंबजनों संग भ्रांति होगी। विद्यार्थियों को असफलता मिलेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण

सिंह: कार्यों हेतु त्वरित निर्णय लेंगे। बुजुर्गों से लाभ होगा। सामाजिक मान बढ़ेगा। वाणी में उग्रता रहेगी। अधिक क्रोध से स्वास्थय बिगड़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम

कन्या: अहंकार के मुद्दे पर झड़प होगी। मित्रों से मनमुटाव होगा। स्वभाव में आवेश रहेगा। आकस्मिक खर्च होगा। विवाद होने के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व

तुला: लाभ होने से प्रसन्नता होगी। आय वृद्धि होगी। मित्रों पर खर्च होगा। पर्यटन स्थल की सैर होगी। सिंगलस को पार्टनर मिलने के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम

वृश्चिक: व्यावसायिक स्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्रमोशन के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व

धनु: नकारात्मक विचार व आलस्य का अनुभव होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। व्यावसायिक बाधाएं आएंगी। प्रतिस्पर्धियों संग विवाद के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व

मकर: सामाजिक कारणों से यात्रा होगी। खानपान में गड़बड़ी से स्वास्थ्य पर खर्च होगा। नेगेटिव विचार आयेंगे। पार्टनर्स से मतभेद होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम

कुंभ: हर कार्य दृढ़ मनोबल से पूरा होगा। प्रवास के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भागीदारी मे लाभ होगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम

मीन: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। वाणी में उग्रता रहेगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वजनों से शुभ संदेश मिलेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News