Tarot Card Rashifal (16th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Oct 16, 2025 - 06:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: फेस्टिवल अरेंजमेंट में बिजी रहेंगे। समय घरेलू ताम-झाम को संभालने में लगेगा। किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर पूर्व

वृष: आज का दिन सुकून प्रदान करेगा। मनोरंजन में समय बीतेगा। जरूरी सामान की खरीदारी करेंगे। निकट की व्यावसायिक यात्रा करेंगे।  
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण

मिथुन: छुट्टी होने के बावजूद व्यस्तता रहेगी। मित्रों को सलाह देंगे। व्यवसाय की प्रगति हेतु प्लानिंग करेंगे। धन लाभ होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम

कर्क: परिजनों की डिमांडस पूरी करेंगे व डिमांडस जेब पर भारी पड़ेंगी। मित्र बाहर घूमने हेतु प्रेरित करेंगे। आनंद से छुट्टी बिताएंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर

सिंह: आज का दिन नार्मल कामकाजी दिनों जैसा रहेगा। आय-व्यय के अकाउंट्स का मैनेजमेंट करना पड़ेगा। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा।  
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग आसमानी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम

कन्या: आज का दिन इच्छानुसार बिताएंगे। घूमने-फिरने का मूड बनेगा। दोपहर तक बोरियत रहेगी। शाम में मित्रों संग प्रेम की रंगत बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम

तुला: सारा दिन बिज़ी रहेगा। कामकाज से फुर्सत नहीं मिलेगी। पेडिंग काम निपटानें में समय बीतेगा। शाम में प्रियजन से मुलाकात होगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण

वृश्चिक: पुराने मित्रों से मेल-मिलाप होगा। जनसम्पर्क में सहूलियत मिलेगी। कोशिश करने से रुके हुए काम का भी विकास होगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर पूर्व  

धनु: मनोरंजन हेतु दिन का उपयोग लेंगे। सुस्ताने से मेंटल पीस मिलेगी। परिजनों संग खुशहाल समय बिताएंगे। खरीदारी हेतु मॉल जाएंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व

मकर: आज दिन प्रियजन संग बीतेगा। रात का भरपूर आनंद लेंगे। दिल व दिमाग को तसल्ली मिलेगी। पूरे सप्ताह हेतु एनर्जी बटोरेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम

कुंभ: मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। घरेलू उपकरण के मैंटेनेंस हेतु दिन खपेगा। निजी कार्य अधूरे रहेंगे। देर रात तक पार्टी में मस्ती करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम

मीन: आज रात प्रियजनों संग मूवी व आउटिंग पर गुजरेगा। लंच के समय ज्यादा खाने से बचें। पेट खराब होने से सेहत खराब हो सकती है। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News