Tarot Card Rashifal (25th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Sep 25, 2025 - 06:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- कम दामों के लालच में घटिया चीज खरीदने से बचें। रोमांस हेतु दिन अच्छा है। दूसरों को बिन मांगी सलाह देने से बचें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- मेहरून
शुभ दिशा- दक्षिण-पूर्व

वृष- फाइनैंशल डील फाइनलाइज होगी। उच्च रक्तचाप से ग्रस्त होंगे। सरकारी क्षेत्र से सफलता मिलेगी। घर के आस-पास फंक्शन में जाएंगे।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- मेहरून
शुभ दिशा- पूर्व

मिथुन- पराक्रम व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबित कार्यों में गति आएगी। धन की तंगी दूर होगी। पारिवारिक सदस्य भी सहयोग व समर्थ देंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- दक्षिण-पश्चिम

कर्क- बिज़नेस डील हेतु दिन अच्छा है। उम्र से बडे़ व्यक्ति से आकर्षित होंगे, धोखा खाएंगे। विद्युत उपकरण से दुर्घटना होने के योग हैं।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- दक्षिण-पूर्व

सिंह- सारा काम निपटाएंगे। आर्थिक उलझन से बोझ पड़ेगा। मित्रों की राय को अनसुना न करें। प्रतिकूल समाचार से मन अशांत रहेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व

कन्या- पुराने मित्र से मुलाकात होगी। फैसलों पर अडिग रहेंगे। उच्च रक्तचाप के योग हैं। ध्यान का सहारा लेंगे। ऑफिशियल सौदे फायदेमंद रहेंगे।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- दक्षिण-पश्चिम

तुला- बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश से फायदा नहीं होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। एक्सपर्ट की सलाह लेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- दक्षिण-पश्चिम

वृश्चिक- बिजनेस डील फाइनल होगी। जीवनसाथी थोड़ा चिंतित रहेंगे। आमदनी के रास्ते खुलेंगे। गुड न्यूज़ मिलेगी। पारिवारिक टेंशन खत्म होगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- दक्षिण

धनु- नई बिज़नेस डील से लाभ होगा। पार्टनर से रिश्ते सुधरेंगे। बाहरी व्यक्ति के दखल से निजी जीवन अशांत होगा। हेल्थ का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर-पूर्व

मकर- भाग्य से ज्यादा उम्मीद न लगाएं अन्यथा हताश होंगे। प्रेम संबंधों में तनाव व गलतफहमी भी पैदा होगी। व्यय अत्यधिक हो सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर

कुंभ- यात्रा सुखद रहेगी। यात्रा में मनोरंजन होगा। नया साथी मिल सकता है। कुटुम्ब में कार्यक्रम बनेगा। संबंधियों से भी मुलाकात होगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर

मीन- व्यवसाय हेतु समय अनुकूल है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। करियर संबंधित मामले सुलझेंगे। ऑफिस में टीम का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- मेहरून
शुभ दिशा- पूर्व


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News