Tarot Card Rashifal (21st September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Saturday, Sep 20, 2025 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उन्नति भरा रह सकता है। आपके आत्मविश्वास और परिश्रम का फल मिल सकता है। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे और परिवार का सहयोग भी मिलेगा।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को आज निर्णय लेने में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। व्यापार या नौकरी में असमंजस की स्थिति रह सकती है। पैसों के लेन-देन में सोच-समझकर कदम उठाएं। सेहत में हल्की थकान या सिरदर्द रह सकता है।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। कामकाज में सुधार होगा और कुछ पुराने अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आर्थिक रूप से लाभ के संकेत हैं और नए स्रोतों से आय भी हो सकती है।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों को आज अपने काम में थोड़ा संयम और धैर्य रखना होगा। कुछ जरूरी योजनाएं आज गति पकड़ सकती हैं। धन को लेकर थोड़ी सतर्कता रखें, फिजूलखर्ची हो सकती है।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा हुआ है। ऑफिस या व्यवसाय में सम्मान प्राप्त होगा और आपकी योजनाओं को समर्थन मिलेगा। धन लाभ के योग हैं और कामकाज में तेजी आएगी। सेहत उत्तम रहेगी।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों को आज थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। कार्यस्थल पर चुनौतियां आ सकती हैं और मानसिक तनाव भी हो सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
तुला राशि: तुला राशि के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है। नौकरी या व्यवसाय में नए अवसर सामने आ सकते हैं। धन के लिहाज से समय अच्छा है और पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। सेहत में हल्की थकान के बावजूद ऊर्जा बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों को आज काम में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है, किसी से भी उधारी या लेन-देन सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य संबंधित छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
धनु राशि: धनु राशि के लिए दिन लाभकारी है। करियर में प्रगति के संकेत हैं और नए अवसर मिलने की संभावना है, विशेषकर विदेश या बाहर से संबंधित काम में। धन लाभ और पारिवारिक सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन काफी सकारात्मक रह सकता है। नौकरी में उन्नति और व्यवसाय में लाभ के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। धन संबंधित मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। काम को लेकर कुछ उलझन हो सकती है लेकिन धैर्य से सब संभाल लेंगे। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर चलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, थकावट या सिरदर्द की संभावना है।
मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए दिन उत्साहवर्धक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और काम में तेजी आएगी। पुराने अटके कार्य पूरे होंगे और धन लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, लेकिन नींद पूरी न होने से थकावट महसूस हो सकती है।