Tarot Card Rashifal (20th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Saturday, Sep 20, 2025 - 06:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- विवाद सुलझाने का सही समय है। ऑफिस में संभल कर रहें वरना मुसीबत मोल ले सकते हैं। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्याएं सुलझेंगी।
उपाय: सुबह तांबे के लोटे में पानी लेकर सूर्य को अर्घ्य दें।
वृष- ऑफिस में पांव पसारना हानि देगा। प्रमोशन हेतु ऑफिशियल चर्चा होगी। बॉस के आदेशानुसार कार्य करें। शाम रोमांटिक बातों में बीतेगी।
उपाय: सुबह उठकर लाल फूल या लाल कपड़े देखकर दिन की शुरुआत करें।
मिथुन- क्रिएटिव वर्क में दिन बीतेगा। फैमिली के साथ डिनर करेंगे। मन साज-सज्जा के काम में लगेगा। बिजनेस में नए इन्वेस्टमेंट से परहेज करें।
उपाय: हरे मूंग का दान करें।
कर्क- धन के मामले में सफल रहेंगे। सोशल रूटीन बदलने की कोशिश करेंगे। परिजनों से बहसबाज़ी होगी। छोटी बातों को दिल से न लगाएं।
उपाय: मुसीबतों से बचने के लिए लक्ष्मी मंदिर में गोमती चक्र चढ़ाएं।
सिंह- नवीन कार्य प्रारंभ करने हेतु दिन शुभ है। आध्यात्मिकता से मनोवैज्ञानिक स्थिति सुधरेगी। आत्मविश्वास से निश्चित सफलता मिलेगी।
उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें।
कन्या- नौकरी की समस्याएं सुलझेंगी। बेकारी की समस्या का हल निकलेगा। प्रतिष्ठा का सवाल न बनाएं। मिले हुए काम से पीछे न हटें।
उपाय: रोज़ सुबह काले तिल जल में डालकर स्नान करें।
तुला- आर्ट फील्ड से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा। क्रिएटिविटी का अधिकतम प्रयोग करेंगे। फाइनेंस के मामले में कठिनाई आएगी।
उपाय- बप्पा को मोदक का भोग लगाएं।
वृश्चिक- परिवार संग आउटिंग पर जाएंगे। मीठा बोलकर काम निकालने में ही फायदा है। सफलतापूर्वक कार्य करें कार्य सिद्धि अवश्य मिलेगी।
उपाय: तुलसी को जल चढ़ाकर परिक्रमा करें।
धनु- घूमने-फिरने और मौज-मस्ती करने का प्लान बनाएंगे। मित्रों का सपोर्ट मिलेगा। पढ़ाई-लिखाई के मामले में कंसंट्रेट अवश्य करें।
उपाय- माता पार्वती को हरा दुपट्टा भेंट करें।
मकर- परिजनों के सहयोग से कार्य सफल होंगे। परिवार के साथ शॉपिंग का प्रोग्राम बनेगा। यात्रा में सावधानी रखें खुद ड्राइविंग न करें।
उपाय: भगवान विष्णु के मंत्र ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें।
कुंभ- ऑफिस के बोझ से निजात मिलेगा। कार्यों को शांत वातावरण में निपटाने से राहत मिलेगी। पर्सनैलिटी में सुधार लाने का प्रयास करें।
उपाय- सुहागिन महिला को बिछिया का दान करें।
मीन- अत्यधिक भागदौड़ रहेगी। बिज़नेस में अटेंशन ज़रुरी है। रोजगार की समस्या परेशान करेगी। सामान्य बनकर मन को काबू में रखें।
उपाय: सुबह उठकर अपने इष्ट देव को सूर्य नमस्कार करें।