Tarot Card Rashifal (21st August ): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Thursday, Aug 21, 2025 - 06:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: आज व्यापार को लेकर चल रही बेचैनी दूर हो जाएगी। युवा वर्ग अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बेवजह के विवाद को बढ़ावा न दें। कार्यस्थल की जिम्मेदारियों में इजाफा होगा। घर की किसी बात को लेकर चिंता रहेगी।
वृष: आज कार्यक्षेत्र में कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर कर आएगी। व्यापार में जल्दबाजी में किया गया काम खराब हो सकता है। घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे। युवा वर्ग किसी बात को लेकर चिंता में रहेंगे।
मिथुन: आज व्यर्थ में ही किसी परेशानी से पाला पड़ सकता है। कानूनी काम में आ रही अड़चनें दूर होंगी। युवा वर्ग कुसंगति से दूरी बनाए रखें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। पार्टनर के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रहेंगी।
कर्क: आज व्यापार में किए गए काम से अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोग मुनाफा प्राप्त करके बहुत खुश होंगे। किसी तरह का शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। करियर से जुड़ा फैसला बहुत ही विचार-विमर्श करके लें।
सिंह: आज किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। अगर यात्रा पर जाएंगे तो लाभ संभव हैं। युवाओं को किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई से जुड़े क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कन्या: आज कार्यक्षेत्र में किसी डील को पक्की करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। सॉफ्टवेयर कंपनियों में काम करने वाले जातकों का दिन शुभ रहेगा। सेहत थोड़ी नरम रहेगी। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।
तुला: आज भूमि व भवन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। पैसों का लेन-देन थोड़ा सोच-समझ कर करें। घर में माहौल किसी वजह से खराब रहेगा। सेहत की चिंता सताएगी।
वृश्चिक: आज कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। लॉटरी के चक्करों से दूर रहें। युवाओं की छोटी सी गलती परेशानी को न्योता देगी। भाई-बहन के बीच खट्टी-मीठी नोक-झोंक चलती रहेगी।
धनु: आज किसी जगह निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो रुक जाएं। कारोबार के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। रुका हुआ पैसा निकलवाने की कोशिश सफल होगी। मित्रों की तरफ से कोई सकारात्मक खबर मिलेगी।
मकर: आज आय में बढ़ोतरी संभव है लेकिन किसी प्रकार का खर्चा परेशान करेगा। युवाओं के द्वारा किया गया हल्का हंसी-मजाक परेशानी बढ़ा सकता है। ज्यादा काम करने की वजह से थकान रहेगी। पार्टनर की तरफ से उपहार मिलेगा।
कुंभ: आज कार्यक्षेत्र में आपका कोई शत्रु परेशान कर सकता है। बेवजह के व्यर्थ लड़ाई-झगड़े में न पड़ें। व्यापार के हर काम को बहुत ध्यान से करें। युवाओं को अपना सपना पूरा करने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ेगा। दूसरों के बहकावे में न आएं
मीन: आज किसी भी परिस्थिति में विवेक से काम लें। छात्र फालतू की बात छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे।