Tarot Card Rashifal (13th August ): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Wednesday, Aug 13, 2025 - 06:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज अनावश्यक खर्चें परेशानी का कारण बन सकते हैं। दिन ब दिन व्यापार में बढ़ोतरी देख मन को खुशी मिलेगी। युवा किसी भी कार्य को जल्दबाजी में न करें। घर में किसी के लिए विवाह का प्रस्ताव आने की संभावना है। एलर्जी से अपना ध्यान रखें।
वृष- आज व्यापार में मिश्रित रूप से फल मिलेगा। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई गुड न्यूज सुनने को मिलेगी। घर को रिनोवेट करने के बारे में सोचेंगे। परिवार की किसी बात को लेकर मन थोड़ा चिड़चिड़ा रहेगा। वाहन या भूमि खरीदने का स्वप्न पूरा हो सकता है।
मिथुन- आज दिन के महत्वपूर्ण कामों को समय से पूरा कर लेंगे। ऑफिस में माहौल सही रहेगा। युवा वर्ग किसी रोचक कार्य को करने में लगे रहेंगे। तनाव से जितना हो सके दूरी बनाकर रखें। बदलते मौसम की वजह से शरीर में ढीलापन देखने को मिलेगा।
कर्क- आज अपनी बेकार की बातों पर लगाम लगाने की कोशिश करें। व्यापार में किसी से इंस्पिरेशन लेकर उनके नक्शे कदमों पर चलेंगे। पुराने कर्जों से राहत मिलने की संभावना है। घर में परिजनों का आना-जाना लगा रह सकता है।
सिंह- आज मनपसंद काम मिलने से कार्य में रूचि और बढ़ेगी। व्यापार में बढ़ोतरी मानसिक रूप से आपको तरोताजा रखेगी। परिवार के साथ लंच या डिनर पर जाएंगे। शिक्षा के श्रेष्ठ परिणाम मिलेंगे। खान-पान को सुधारने की कोशिश करें।
कन्या- आज के दिन काम के साथ-साथ मौज-मस्ती पर भी भरपूर ध्यान देंगे। बॉस की तरफ से अपनी तारीफ सुनने को मिल सकती है। व्यापार करने वालों को कोई शुभ समाचार मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ जाएगा।
तुला- आज ऑफिस में मिली जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। छोटे-मोटे काम के चक्कर में कोई बड़ा काम हाथ से निकल सकता है। युवा वर्ग सोच-विचार में समय न व्यर्थ करें। लेन-देन से जुड़े काम में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
वृश्चिक- आज दिन की शुरुआत किसी रोचक कार्य के साथ होगी। प्राइवेट नौकरी वाले लोग अपने काम को बहुत ध्यान से करें। आलस की वजह से कोई बड़ा मौका युवाओं के हाथ से निकल सकता है। अध्यात्म की और ज्यादा ध्यान रहेगा।
धनु- आज के दिन अपने विचारों पर अमल करके बढ़िया लाभ कमाएंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की तरफ से भरपूर सुख-सुविधा मिलेगी। पार्टनर के साथ बिना वजह बहसबाजी हो सकती है। संतान की गतिविधियों पर निगरानी जरूर रखें।
मकर- आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी की छोटी सी बात आपको प्रभावित कर सकती है। साझेदारी में किया गया व्यापार शुभ साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग पूरे फोकस के साथ पढ़ाई करेंगे। मन को शांत रखने के लिए कुछ समय एकांत में जरूर बिताएं।
कुंभ- आज कार्यक्षेत्र में बिना सोचे-समझे किसी की बात पर भरोसा न करें। व्यापार में मशीनरी से जुड़े काम में थोड़ा खर्चा हो सकता है। युवा वर्ग अपनी कला-कौशल पर ज्यादा तवज्जो देंगे। पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी।
मीन- आज जीवन की बाधाओं को दूर करने के लिए किसी अनुभवी की मदद लेनी पड़ेगी। कारोबार का कोई भी फैसला शांत चित्त होकर ही लें। बेवजह के झगड़े में पड़ने से बचें। सेहत के लिहाज से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।