Tarot Card Rashifal (31st July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Jul 30, 2025 - 03:42 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए सुखद रहने वाला है। मन में नई उमंगें रहेंगी। कोई पुराना काम पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। धन से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लें। इस राशि के युवा हर किसी से अपने मन की बात न कहें। सेहत ठीक रहेगी।

वृष- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। ज़रूरी काम में सफलता मिलेगी। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, ध्यान दें। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। युवा हर किसी से सोच-समझकर बोले, वरना कोई नाराज़ हो सकता है। इस राशि के छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। जीवनसाथी की सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में हर कोई आपके काम में रुकावट पैदा करने की कोशिश करेगा। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

सिंह- सिंह राशि के जातकों का दिन शुभ रहने वाला है। युवाओं के लिए पुराने विचार छोड़कर आगे बढ़ने का समय है। किसी से मन की बात साझा करने से राहत मिलेगी। माता-पिता के साथ अपने भविष्य को लेकर कोई जरूरी बात करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या- कन्या राशि के जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। आत्मबल मजबूत रहेगा। नया अवसर मिल सकता है, जिसे पकड़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के युवा क्रोध से बचें। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।

तुला- तुला राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करेंगे। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। बड़े भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।

वृश्चिक- आज इस राशि के लोगों को ध्यान और एकाग्रता की ज़रूरत है। किसी पुराने मित्र से मिलकर अच्छा लगेगा। जो लोग रिलेशन में हैं, वो भावनाओं में बहने से बचें। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। छोटी यात्रा संभव है। धन लाभ की स्थिति बन रही है, निवेश से फायदा मिल सकता है। इस राशि के सिंगल लोग क्रश को हासिल करने के लिए प्यार की हर हद पार कर देंगे। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं। जीवनसाथी से अच्छा सहयोग मिलेगा। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। मन को शांत रखने के लिए परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। सिर दर्द से परेशान रहेंगे। 

कुंभ- आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। काम में मन लगेगा और प्रशंसा भी मिलेगी। जीवन के प्रति आपका व्यावहारिक दृष्टिकोण आपको आगे ले जाएगा। राजनीति से जुड़े लोग किसी नई पार्टी से जुड़ सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगी।

मीन- आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। रोजमर्रा के कामों में व्यस्तता बढ़ेगी, पर संतोष भी मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। गैस की समस्या से परेशान रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News