Tarot Card Rashifal (23rd July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Jul 22, 2025 - 03:24 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष (Aries)
टैरो कार्ड: The Chariot

आज आत्मविश्वास और फोकस के बल पर आप किसी मुश्किल को पार कर सकते हैं। निर्णय लेते समय भावनाओं पर नहीं, लॉजिक पर चलें।
टैरो मंत्र: मैं अपने लक्ष्य की ओर अडिग हूं।

वृषभ (Taurus)
टैरो कार्ड: Four of Pentacles

धन या भावनाएं दोनों को लेकर अति-संरक्षण की प्रवृत्ति आज आपको आगे बढ़ने से रोक सकती है। थोड़ी उदारता बरतें।
टैरो मंत्र: जो मेरे लिए है, वो मुझ तक अवश्य आएगा।

मिथुन (Gemini)
टैरो कार्ड: The Lovers

कोई महत्त्वपूर्ण फैसला या रिश्ते को लेकर स्पष्टता मिलेगी। दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाए रखना ज़रूरी है।
टैरो मंत्र: मैं प्यार और सच में सामंजस्य पाता हूं।

कर्क (Cancer)
टैरो कार्ड: Ten of Swords

किसी पुरानी चोट या धोखे से उबरने का समय है। अंत की पीड़ा के बाद नई शुरुआत का रास्ता खुलेगा।
टैरो मंत्र: मैं बीते दर्द को छोड़, नई रोशनी की ओर बढ़ता हूं।

सिंह (Leo)
टैरो कार्ड: Strength

अंदर की कोमल शक्ति आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। आज दूसरों को समझाने में आपकी दयालुता असर करेगी।
टैरो मंत्र: सच्ची शक्ति, करुणा में है।

कन्या (Virgo)
टैरो कार्ड: The Hermit

आज आपको थोड़ी अकेली जगह चाहिए। आत्म-चिंतन और भीतर झांकने का उत्तम समय है।
टैरो मंत्र: उत्तर मेरे भीतर हैं, बस सुनना बाकी है।

तुला (Libra)
टैरो कार्ड: Justice

आज आपके कर्मों का फल सामने आएगा। निष्पक्षता और सच्चाई से काम लेंगे तो सफलता सुनिश्चित है।
टैरो मंत्र: मैं अपने हर निर्णय में ईमानदार हूं।

वृश्चिक (Scorpio)
टैरो कार्ड: The Tower

आज कोई अप्रत्याशित बदलाव आपको हिला सकता है लेकिन ये परिवर्तन ज़रूरी है, यह आपको झूठी ज़मीन से उठाकर सच्चाई तक लाएगा।
टैरो मंत्र: जो गिरता है, वही मजबूत नींव बनाता है।

धनु (Sagittarius)
टैरो कार्ड: Knight of Wands

आज रोमांच और जोखिम लेने की ऊर्जा ज़ोरों पर होगी। नई यात्रा या योजना की शुरुआत का संकेत है।
टैरो मंत्र: मैं उत्साह से हर नए अवसर का स्वागत करता हूं।

मकर (Capricorn)
टैरो कार्ड: Eight of Pentacles

आज मेहनत, समर्पण और कौशल में सुधार का दिन है। छोटे प्रयासों से बड़ी सफलता मिलेगी।
टैरो मंत्र: मैं हर दिन बेहतर बन रहा हूं।

कुंभ (Aquarius)
टैरो कार्ड: The Star

आशा, आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रेरणा का दिन है। आज आपकी उपस्थिति दूसरों को भी रोशन करेगी।
टैरो मंत्र: मैं ब्रह्मांड का प्रकाश हूं।

मीन (Pisces)
टैरो कार्ड: Page of Cups

कोई नया भावनात्मक संदेश, प्रस्ताव या रचनात्मक विचार आपको प्रेरित करेगा। अपने दिल की आवाज़ को सुनें।
टैरो मंत्र: मैं हर नई भावना का स्वागत करता हूं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News