Tarot Card Rashifal (22nd July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Jul 22, 2025 - 09:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष (Aries)
आज दिन नई शुरुआतों के लिए अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभाने का मौका मिलेगा। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे पर घमंड से बचें।
उपाय- आज सुबह दाएं हाथ की तर्जनी पर हल्दी का तिलक लगाएं और ॐ भौमाय नमः का जाप करें। यह आपके साहस और निर्णय क्षमता को बढ़ाएगा।

वृषभ (Taurus)
कोई पुराना वादा निभाना पड़ सकता है। परिवार से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
उपाय- आज मंदिर जाकर शिव परिवार की पूजा करने के बाद डमरु बजाएं। ऐसा करने से मान-यश की प्राप्ति होगी। संभव न हो तो घर पर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मिथुन (Gemini)
आपका मन रचनात्मक गतिविधियों की ओर झुकेगा। संचार कौशल आज आपको नई दिशा दिला सकता है। यात्रा का योग है। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी।
उपाय- आज किसी छोटे बच्चे को कहानी सुनाएं या किताब दें। इससे आपकी बुद्धि और संवाद कौशल में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।

कर्क (Cancer)
पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जॉब और कारोबार में सोच-समझ कर चलें। भावनाओं में बहने से पहले तथ्यों को परखें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय- रात्रि में चंद्रमा को देखकर ॐ सोमाय नमः मंत्र का जाप करें। मानसिक शांति और भावनात्मक स्थिरता मिलेगी।

सिंह (Leo)
नेतृत्व क्षमता आज चमकेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल होंगे। साक्षात्कार या परीक्षा में लाभ संभव हैं। परिवार में कोई अनचाहा मेहमान आ सकता है।
उपाय- अपने कार्यस्थल पर चुपचाप एक पीले फूल को स्थापित करें। यह आपके आत्मबल और आकर्षण को बढ़ाएगा।

कन्या (Virgo)
आज हर चीज़ का बारीकी से विश्लेषण करेंगे। मानसिक स्पष्टता रहेगी लेकिन अनावश्यक चिंता से बचें। आय में हल्की बढ़त हो सकती है।
उपाय- आज के दिन ज़मीन पर बैठकर भोजन करें और ग्रहण से पहले ब्रह्मार्पणं मंत्र बोलें। ॐ ब्रह्मार्पणं ब्रह्म हविर्ब्रह्माग्नौ ब्रह्मणा हुतम्।
ब्रह्मैव तेन गन्तव्यं ब्रह्मकर्म समाधिना॥ यह पाचन और मानसिक एकाग्रता को संतुलित करेगा।

तुला (Libra)
सौंदर्य और कला से जुड़ी चीज़ों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में संतुलन ज़रूरी है। सहयोगियों से प्रशंसा मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा।
उपाय- अपने बटुए में गुलाबी रंग का छोटा कपड़ा रखें, जिसमें कपूर बंधा हो। यह सौंदर्य, प्रेम और धन का आकर्षण बढ़ाता है।

वृश्चिक (Scorpio)
गूढ़ विषयों और रहस्यमय चीज़ों की ओर आकर्षण रहेगा। कुछ अनकहे राज़ खुल सकते हैं। खर्च पर संयम ज़रूरी है। मोहब्बत की नई रहानी शुरु होगी।
उपाय- सुबह स्नान के बाद काले तिल जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। यह आपकी छिपी ऊर्जा को जाग्रत करेगा और नेत्रदृष्टि साफ़ रखेगा।

धनु (Sagittarius)
विदेश या उच्च शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर आ सकती है। जीवन के लक्ष्य पर दोबारा सोचने का दिन है। पुराने निवेश लाभ देंगे लेकिन सोच-विचार कर खर्च करें।
उपाय- किसी वृद्ध व्यक्ति को एक मीठी चीज़ भेंट करें। धर्म, भाग्य और शुभ अवसरों में वृद्धि होगी।

मकर (Capricorn)
कार्य में स्थिरता रहेगी। पुराने अधूरे काम आज पूरे होने के संकेत हैं। वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। माता-पिता का साथ और प्यार मिलेगा।
उपाय- घर के मुख्य द्वार पर चावल और सिंदूर से स्वस्तिक बनाएं। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता को आमंत्रित करता है।

कुंभ (Aquarius)
नए विचार आएंगे लेकिन उन्हें लागू करने से पहले व्यावहारिकता जांचें। तकनीकी कामों में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनेगा।
उपाय- नीले कपड़े में 4 लौंग बांधकर अपने पर्स में रखें। यह आपकी योजनाओं में स्पष्टता और प्रभाव को बढ़ाएगा।

मीन (Pisces)
भावनात्मक रूप से संतुलन रखना ज़रूरी है। ध्यान, साधना या मौन समय मन को शांति देगा। किसी प्रियजन से प्रेरणा मिल सकती है। अधूरे काम पूरे होने का समय है।
उपाय- किसी मछली को आटे की गोलियां खिलाएं। भावनाओं में संतुलन और आत्मिक सुख मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News