Tarot Card Rashifal (5th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Friday, Jul 04, 2025 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: मित्रों से लाभ होगा। रूटीन काम में रुकावटें आएंगी। शाम तक चिंताएं घटेंगी। कामकाज में जल्दबाजी से नुकसान होगा अतः सावधानी बरतें।
वृष: सजग रहें शारीरिक कष्ट के संकेत है। बड़े बुजुर्गों की सेवा में दिन बीतेगा। एकत्रित धन को इन्वेस्ट करने से इनकम में बढ़ौतरी होगी।
मिथुन: घर के साज-सामान पर खर्च होगा। फाइनेंशियल प्रयासों में सफलता मिलेगी। वाद-विवाद होने का डर है, अतः चुप्पी साधना बेहतर होगा।
कर्क: सौदों में तत्काल लाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लेन-देन की चिंता रहेगी। शाम तक लाभार्जन होगा। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। टेंशन खत्म होगी।
सिंह: लघु यात्रा होगी। रोमांस में संकोच न करें। ठाट-बाट हेतु खरीदारी करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों से रुकावटें हटेंगी। ज्ञान क्षेत्र समृद्ध होगा।
कन्या: दांपत्य सुख की प्रचुरता रहेगी। कड़ी मेहनत से सभी कार्य हल होंगे। छात्र पढ़ाई में मन लगाएं। मन की चंचलता वश अनावश्यक विवाद होगा।
तुला: कठिनाई के दौर से मुक्ति मिलेगी। रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी। परिजनों से सामंजस्य बनेगा। बाहर खाने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक: मनोवांछित वस्तुएं मिलेंगी। पर्सनैलिटी प्रभावशाली बनेगी। पुराने मसले सुलझेंगे। बातचीत के दौरान किसी के साथ उलझ सकते हैं। अप्रिय स्थितियां टलेंगी।
धनु: मनोवांछित इच्छाएं पूरी होंगी। पैसा आएगा और प्रियजन से मिलेंगे। मेहनत रंग लाएगी। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। लघु यात्रा के योग है।
मकर: करीबी मित्र से लाभ होगा। सभी काम आसानी से बनेंगे। अचानक कार्यों में रुकावट आएंगी। शाम तक फाइनेंसियल प्रॉब्लम हल होगी।
कुंभ: परिजनों से विवाद के संकेत हैं, अत: स्वयं पर नियंत्रण रखें। जोखिम से दूर रहें तो अच्छा होगा। परिश्रम के बल पर लाभ होगा।
मीन: व्यक्तिगत मसलों से तनाव बढ़ेगा। आलस्यवश जरूरी काम पेंडिंग रहेंगे। घरेलू समस्याएं फाइनेंशियल दिक्कतें पैदा कर सकती है।