आज का पंचांग- 26 मार्च, 2026
punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 07:31 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
विक्रमी सम्वत् : 2083, चैत्र प्रविष्टे 13, राष्ट्रीय शक सम्वत् 1948, दिनांक: 5 (चैत्र), हिजरी साल 1447, महीना शव्वाल, तारीख 6, सूर्योदय: प्रात: 6.28 बजे, सूर्यास्त: सायं 6.39 बजे (जालंधर टाइम), नक्षत्र: आर्द्रा (सायं 4.19 तक) तथा तदोपरांत नक्षत्र पुनर्वसु, योग: शोभन (26-27 मध्य रात 12.32 तक) तथा तदोपरांत योग अतिगंड, चंद्रमा: मिथुन राशि पर (पूरा दिन-रात)। दिशा शूल: दक्षिण एवं आग्नेय दिशा के लिए, राहू काल: दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक, पर्व, दिवस तथा त्यौहार : श्री दुर्गाष्टमी, अशोकाष्टमी, मेला कांगड़ा जी, मेला नयना देवी, मेला बाहुफोर्ट, श्री महातारा जयंती, श्री रामनवमी।

सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य मीन में
चन्द्रमा मिथुन में
मंगल कुंभ में
बुध कुंभ में
गुरु मिथुन में
शुक्र मेष में
शनि मीन में
राहू कुंभ में
केतु सिंह में

