Tarot Card Rashifal (1st September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Aug 31, 2024 - 04:39 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

मेष- आज का दिन आपके लिए काफी शानदार रहने वाला है। छात्र अपने जीवन में कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं।  प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम करते हैं उन्हें मनचाहा लाभ मिलेगा। सेहत में चल रही दिक्कत भी दूर हो जाएगी।

वृष - वृष राशि के जातक आज फॅमिली के साथ घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं।  पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक चलती रहेगी। सेहत में अगर खराबी थी तो वो दूर हो जाएगी। मानसिक शांति पाने के लिए एकांत में समय बिताएंगे।

मिथुन- मिथुन राशि वालों आज आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएँगे। कार्यक्षेत्र में समय आपके पक्ष में रहेगा। जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार करना चाह रहे हैं उनको मनचाहा लाभ मिलेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अचानक मिलना हो सकता है।

कर्क- आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कोई भी नया काम करने के लिए किसी वरिष्ठ की सलाह अवश्य लें। नौकरी में प्रमोशन में योग बन रहे हैं। युवाओं के ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है। सेहत को सही रखने के लिए खान-पान में बदलाव करें।

सिंह- सिंह राशि के जातक आज किसी काम से दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन पाने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़ेंगे। इस राशि के महिलाएं आज काफी व्यस्त रहेंगी। ससुराल पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कन्या- कन्या राशि के जातक आज दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनाएंगे। जो छात्र किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे है उन्हें गुड न्यूज़ सुनने को मिलेगी। घर-परिवार में खुशियों का भरा माहौल बना रहेगा। धन से जुड़ी समस्या भी दूर होती हुई दिखाई देगी।

तुला- तुला राशि के जातक किसी को धन उधार न दें। भाई-बहन के साथ चल रहा विवाद ठीक हो जाएगा। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें नहीं तो चोट लगने की संभावना बन रही है।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की सम्भावना है। संपत्ति से जुड़ा विवाद भी हल होता हुआ नजर आएगा। अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा।

धनु- आज पार्टनर के साथ खट्टी-मीठी नोंक-झोंक चलती रहेगी। नींद न आने की वजह से मन चिड़चिड़ा रहेगा। ज्यादा काम के बोझ की वजह से सेहत थोड़ी खराब रहेगी। पेपर वर्क सावधानी से करें। धार्मिक गतिविधियों में मन लगा रहेगा।

मकर- मकर राशि के जातक जो लोग अपना कारोबार करते हैं उन्हें थोड़ा संभल कर रहना पड़ेगा। गैस और कब्ज की वजह से पेट खराब हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी गलती की वजह से कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। घर में किसी मेहमान का आगमन होगा।

कुंभ- कुम्भ राशि के जातक आज घर में कोई फंक्शन करवा सकते हैं। आपका अटका हुआ धन वापिस मिल सकता है। नौकरी में अपने टारगेट को हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई उपहार मिलेगा।

मीन- मीन राशि के जातक आज काफी खुश रहेंगे। छात्र आगे बढ़ने के लिए काफी मेहनत करेंगे। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। बिजनेस के कामों में सुधार होगा। अपने इनकम में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News