Tarot Card Rashifal (27th june): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2024 - 06:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। इस राशि के छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। युवा रोजगार के लिए इधर-उधर घूमते रहेंगे। लंबे समय बाद परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।  

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। व्यापार में मनचाही सफलता मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। इस राशि के युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। भाई-बहन के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।  आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको कोई उपहार दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाएंगे।

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। मीडिया से जुड़े लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का दिन शानदार रहेगा।

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। किसी दोस्त की मदद से कोई नया बिजनेस शुरू करेंगे। परिवार के साथ किसी फैमिली फंक्शन में शामिल हो सकते हैं। इस राशि के छात्रों का दिन थोड़ा मिलाजुला रहने वाला है।  

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग कोई बड़ा निवेश करने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का दिन रोमांटिक रहने वाला है। सेहत अच्छी रहेगी।  

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है। इस राशि के बैंक में काम कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि के जातकों को ऑफिस में किसी काम को पूरा करने में अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। परिवार का वातावरण शांत बना रहेगा। छात्र परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करेंगे। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी।

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। काम से थोड़ा समय निकालकर जीवनसाथी और परिवार के साथ व्यतीत करेंगे। इस राशि के बच्चे किसी चीज को खरीदने की जिद कर सकते हैं। मांसपेशियों में खिंचाव बना रहेगा।

मकर राशि के व्यापार कर रहे लोगों को आज थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस राशि की महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग का पूरा आनंद लेंगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को लेन-देन के मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है। इस राशि के युवा किसी भी अजनबी से अपने मन की बात शेयर न करें। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। घर में चल रही किसी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। इस राशि के युवा पार्ट टाइम काम करने का विचार बनाएंगे। व्यापार कर रहे लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News